Search

प्रियंका गांधी ने कहा, कर्नाटक की भाजपा सरकार ने 1.5 लाख करोड़ की लूट की, सर्वशक्तिमान प्रधानमंत्री को लूट नजर क्यों नहीं आयी?

Bengaluru : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला करते हुए आश्चर्य जताया कि सर्वशक्तिमान, सर्वोपरि, सर्वश्रेष्ठ और सर्वज्ञानी प्रधानमंत्री को कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन सरकार की लूट नजर क्यों नहीं आयी? उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक की भाजपा सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये की लूट की है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

मैं पूछना चाहती हूं कि विकास क्यों नहीं किया?

प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के विजयपुरा जिले में चुनावी सभा में पूछा कि विकास पुरुष मोदी अब भी ऐसा क्यों कहते हैं कि कर्नाटक का विकास उनका सपना है? प्रियंका गांधी ने कहा, मुझे ताज्जुब हुआ कि जिन्हें दुनिया, उनके लोग सर्वशक्तिमान, सर्वोपरि, सर्वश्रेष्ठ और विकास पुरुष कह रहे हैं वह यहां आकर कहते हैं कि मेरा सपना था कि कर्नाटक का विकास हो. तो मैं पूछना चाहती हूं कि विकास क्यों नहीं किया? जब आपकी अपनी सरकार 40 प्रतिशत कमीशन सरकार बनकर जनता को लूट रही थी तो आप क्या कर रहे थे?

जब लूट हो रही थी तो आपकी आंखें बंद थीं

उन्होंने तंज कसा कि जब लूट हो रही थी तो आपकी आंखें बंद थीं क्योंकि आप सपना देख रहे थे. आपने चोरी होने दी, आपने उसे रोका नहीं. आपकी सरकार का नाम 40 प्रतिशत कमीशन सरकार है. ठेकेदार संघ ने पत्र लिखा, लेकिन सर्वज्ञानी जी का कोई जवाब नहीं आया. ठेकेदार आत्महत्या करते हैं, लेकिन उन्हें समस्या नहीं नजर नहीं आती. इस क्रम में प्रियंका गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता इस चुनाव में इधर-उधर की बात तो करते हैं, लेकिन मुद्दे पर नहीं आते. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में मुश्किलें बढ़ती चली गयी हैं क्योंकि मौजूदा सरकार (भाजपा) गलत तरीके से बनी. आरोप लगाया कि शुरू से ही इनकी नीयत सत्ता पाकर लूट मचाने और जनता की मुसीबतों को नजरअंदाज करने की रही है.’ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp