- पुनिया का आरोप, सामान लाने वाले को पुलिस ने पीट-पीटकर भगाया
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मिलेंगे पहलवानों से
New Delhi : डब्ल्यूएफआई प्रमुख व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी के बाद शनिवार सुबह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचीं. उन्होंने धरना दे रही महिला पहलवानों के साथ बातचीत की. पूरी जानकारी लेने के दौरान काफी भावुक दिखीं. खिलाड़ियों ने प्रियंका को अपनी समस्या बताई. प्रियंका ने काफी देर तक उनकी समस्या सुनी. इस बीच पहलवान बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि पुलिस उन लोगों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है. धरना स्थल पर लाइट तक काट दी गई. वहां पानी भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा. पुनिया ने कहा कि उन्होंने कुछ सामान मंगवाया था, लेकिन पुलिस उन्हें प्रदर्शन स्थल पर लाने की अनुमति नहीं दे रही है. पुलिस सामान लाने वाले को पीट-पीटकर भगा दे रही है.
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/1xh7YVLPr0">pic.twitter.com/1xh7YVLPr0
दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जंतर-मंतर पर कथित यौन उत्पीड़न मामले में WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की। pic.twitter.com/1xh7YVLPr0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April">https://twitter.com/AHindinews/status/1652144066388275201?ref_src=twsrc%5Etfw">April
29, 2023
बृजभूषण पर गंभीर आरोप, पहले इस्तीफी दें- प्रियंका
धरना दे रहे पहलवाानों से से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, बृजभूषण के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी की कॉपी अभी तक नहीं मिली है, जिससे यह पता चल सके कि कौन-कौन सी धारा लगी है. बृजभूषण पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. उनके पद पर रहते हुए जांच संभव नहीं है, इसलिए उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए. इस दौरान कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भी खिलाड़ियों से बातचीत की. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शनिवार शाम को चार बजे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे.
बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज
इससे पहले शुक्रवार को आखिरकार पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्द कराने में कामयाब हो गए. दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर दो एफआईआर दर्ज की है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उनके खिलाफ महिला खिलाड़ियों ने उत्पीड़न की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी. लंंबे संघर्ष के बाद आखिरकार कनॉट प्लेस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज
पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है. इसमें एक एफआईआर पॉक्सो एक्ट के तहत भी दर्ज किया गया है. दरअसल एक नाबालिग ने भी बीजेपी सांसद पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दूसरी एफआईआर एक अन्य महिला पहलवान की शिकायत पर दर्ज की गई है. फिलहाल दोनों केस की जांच शुरू हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें – JEE">https://lagatar.in/jee-mains-session-2-result-released/">JEE
MAIN सेशन 2 का रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड [wpse_comments_template]
MAIN सेशन 2 का रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड [wpse_comments_template]

Leave a Comment