Search

महिला दिवस पर री-रिलीज होगी प्रियंका–कंगना की फिल्म 'फैशन', शेयर किया पोस्ट

Lagatardesk : फिल्मे री रिलीज होने के चलन ने तेजी पकड़ ली है.आए दिन पुरानी फिल्में री रिलीज हो रही है. इसी बीच  प्रियंका चोपड़ा- कंगना रनौत स्टारर फिल्म फैशन री –रिलीज होने जा रही  है .जो महिला दिवस के मौके पर री-रिलीज होगी .हाल ही में मेकर्स ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. "> मधुर भंडारकर ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा -फिल्म फैशन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर री-रिलीज होने जा रही है, पीवीआर, इनॉक्स फिल्म फेस्टिवल (7 मार्च से 13 मार्च तक) में इस देख सकते हैं.  

फैशन की कहानी

फैशन एक मिडिल कलास लड़की की कहानी जो फैशन वर्ल्ड में अपना करियर बनाने और एक सुपर मॉडल बनने का सपना देखती है. इस लड़की का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने प्ले किया है जिनके किरदार का नाम मेघना है. मेघना अपने सपने का पीछा करते हुए मुंबई पहुंचती है जहां उसे अहसास होता है कि फैशन वर्ल्ड में जगह बनाना कितना बड़ा संघर्ष है. लेकिन वो हार नहीं मानती और अपने कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ती रहती है. इस पूरी जर्नी में वह काफी कुछ खोती है. इसी बीच कंगना ने ऐसी लड़की का किरदार निभाया है .जो फैशन में पहले ही एक सुपर मॉडल बन चुकी है. लेकिन चाकाचौंध के बीच वह अपने आप को खो देती है. इसी से मेघना डर भी जाती है और टूट जाती है. लेकिन इन सबके बावजूद कैसे मेघना अपने सपने को जीती है यही फिल्म में दिखाया गया है.  

स्टार कास्ट

बता दें, मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन एक शानदार फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत के किरदारों ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था. फिल्म फैशन 29 अक्टूबर 2008 में रिलीज हुई थी जिसमें मुग्धा गोडसे, अर्जन बाजवा औरकिटू गिडवानी ने शानदार रोल प्ले किया था  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//