Search

 
 
 

प्रियंका ने कहा, जब आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलेगा, तो महिला सुरक्षा की आशा किससे करें

 
 NewDelhi :  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन जब आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलेगा तो फिर महिला सुरक्षा की आशा किससे जा सकती है. प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.

देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं

इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं. उन्होंने सवाल किया, जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है?  प्रियंका गांधी ने कहा, जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गयी. महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं.’’उन्होंने पूछा, इससे देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें?  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही