Search

 
 
 

प्रियंका ने राहुल गांधी से कहा, मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है...आप सच्चाई के लिए हमेशा लड़ते रहे

 
New Delhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के करीब 100 सीट जीतने के बाद बुधवार को अपने भाई राहुल गांधी के नाम एक संदेश दिया.कहा कि उन्हें उनकी बहन होने पर गर्व है, क्योंकि वह विपरीत परिस्थितियों में भी खड़े रहे और सच्चाई के लिए हमेशा लड़ते रहे.                                                                           ">http://agatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रियंका गांधी ने एक्स पर राहुल गांधी के नाम पोस्ट किये गये एक संदेश में कहा, आप खड़े रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने आपके के लिए क्या कहा और क्या किया...आप कभी भी विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे, आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा, भले ही उन्होंने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो,

आपने सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा

आपने उनके द्वारा फैलाये गये झूठ के प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा. उन्होंने आगे कहा, आपने क्रोध और घृणा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, भले ही वे इसे हर दिन आपको उपहार में देते हों. आप अपने दिल में प्यार, सच्चाई और दया के साथ लड़े.  जो लोग आपको नहीं देख सके, वे अब आपको देखते हैं, लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है.  प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी, मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही