Search

 
 
 

SBU में हुआ रिजॉइस रील मेकिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह

सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के प्रशासनिक ब्लॉक में रिजॉइस रील मेकिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ रीलों का प्रदर्शन भी किया गया,
 

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के प्रशासनिक ब्लॉक में रिजॉइस रील मेकिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ रीलों का प्रदर्शन भी किया गया, जिन्हें छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर को केंद्र में रखकर तैयार किया था.


इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य एवं निदेशक (योजना एवं संगठनात्मक विकास) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि कार्य में आनंद की अनुभूति सबसे महत्वपूर्ण है और इस प्रतियोगिता में छात्रों ने वही दिखाया है.
कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने विश्वविद्यालय परिसर को रीलों के माध्यम से प्रस्तुत करने के छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की. महानिदेशक ने अपने संबोधन में अल्मा मैटर के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रस्तुत रीलों की गुणवत्ता की सराहना की.


विजेताओं को मिला आकर्षक पुरस्कार


•    प्रथम पुरस्कार (31,000): आकाश कुमार सिंह (एमसीए)
•    द्वितीय पुरस्कार (21,000): उत्सव राज (बीसीए)
•    तृतीय पुरस्कार (11,000): आदित्य चौधरी


इसके अतिरिक्त 10 छात्रों को 1,000 व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि 3 प्रतिभागियों को विशेष प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया.


विशेष उपस्थिति व संचालन


कार्यक्रम का संचालन  सी. एस. महथा ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रिया मुखर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे. माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान ने विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही