Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रो. स्टीफन मरांडी के आवास पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा सदस्य सह 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ स्टीफन मरांडी के रांची स्थित आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए. इस अवसर पर पास्टर क्रिस्टोफर हेम्ब्रम के नेतृत्व में झारखंड की उन्नति, सुख- शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य और राज्य वासियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. नौजवानों को रोजगार देने की दिशा में सरकार लगातार आगे बढ़ रही है. आप सभी के आशीर्वाद से झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का हमने संकल्प ले रखा है. मुख्यमंत्री ने डॉ स्टीफन मरांडी की लंबी उम्र की प्रार्थना ईश्वर से की. तीन दिवसीय फास्टिंग प्रेयर फेस्टिवल में डॉ स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी प्रो सुहासिनी बेसरा और पुत्री उपासना मरांडी भी मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें – कर्नाटक">https://lagatar.in/hemant-soren-will-attend-the-swearing-in-of-cm-in-karnataka/">कर्नाटक

में सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही