Search

 
 
 

समस्या का समाधान जल्द निकाला जाएगा : जगरनाथ महतो

 
Bermo: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करगली पहुंचे. करगली में मंत्री ने विस्थापित नेता विनोद महतो के कार्यालय में विस्थापित नेताओं से मुलाकात की. विस्थापित नेता लखन लाल महतो ने मंत्री को बताया कि बेरमो कोयलांचल के कथारा, बीएंडके और ढोरी क्षेत्र के कोयला परियोजना से सैकड़ों लोग विस्थापित हुए हैं. सीसीएल ऐसे लोगों को नियोजन नहीं दे रहा है. लखन लाल ने कहा कि प्रबंधन पुनर्वास क्षेत्र का विकास भी नहीं कर रहा है. प्रदूषण की समस्या भी है. इन मुद्दों पर प्रबंधन गंभीर नहीं है. उन्होंने बताया कि सीसीएल द्वारा बिना अनुमति के उत्खन्न कार्य भी किया जा रहा है. सीसीएल के द्वारा ग्रामीणों पर जुल्म किया जा रहा है. कुछ ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन की मनमानी का विरोध किया तो उन पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई. इसे भी पढ़ें– धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-threat-to-hemant-government-3-25-crore-people-have-blessings-alamgir/">धनबाद

: हेमंत सरकार को कोई खतरा नहीं, 3.25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है- आलमगीर
जगरनाथ महतो ने कहा कि सीसीएल के अधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान जल्द निकाला जाएगा. उन्होंने कहा जिसकी जमीन पर कोलियरी है, जहां से कोयला निकालकर दूसरे शहर के क्षेत्र और उद्योग गुलजार हो रहे हैं और यहां के लोगों का जीवन अंधेरे में रहेगा, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि इस विषय पर जल्द हस्तक्षेप किया जाएगा. इस दौरान विस्थापित नेता विनोद महतो, झामुमो नेता भोलू खान, मदन महतो, दीपक महतो, लाल सिंह, सुरेश कुमार और धनेश्वर महतो मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-said-i-nitish-kumar-hemant-soren-will-come-together-in-2024-to-defeat-bjp/">ममता

बनर्जी ने कहा, मैं, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन 2024 में भाजपा को हराने एक साथ आयेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही