Search

बिजली फुल पर सिस्टम में खामी...पावर कट

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. दरअसल राजधानी रांची सहित राज्क भर पुल लोड बिजली तो मिल रही है, लेकिन कहीं ओवरलोड, तो कही फीडर में उपकरणों में खराबी के कारण बिजली नहीं मिल पा रही है. कब बिजली रहेगी और कब गुल हो जाएगी, कह पाना मुश्किल है, क्योंकि पूरी बिजली मिलने के बावजूद सिस्टम में खामी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. कहीं ट्रांसफामर्मर उड़ जा रहा है, तो कहीं चार टूट कर गिर जा रहा है. नतीजतन 12-14 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है. ग्रामीण इलाकों का हाल ज्यादा बुरा है.विभाग इसे डीवीसी की लोड शेडिंग का मामला बता रहा है. वैसे पिछले दिनों आंधी पानी से राज्य के कई हिस्सों में बिजली के पोल गिर गए, तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. बताया जा रहा मरम्मत के काम की वजह से आपूर्ति में बाधा पड़ रही है. स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी. पर राज्य में बिजली की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही है. यहां थोड़ी तेज हवा चलने से ही बिजली काट दी जाती है. बहुत से इलाकों में बिजली के तार और पोल जर्जर हो चुके हैं. शुभम संदेश की टीम ने राज्य में बिजली की स्थिति की पड़ताल की है. पेश है रिपोर्ट...

शहरी क्षेत्र में 16 से 18 घंटे, ग्रामीण क्षेत्र में 12 से 15 घंटे मिल रही बिजली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/BIZLI-16_914.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />   हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में करीब 16 से18 घंटे और प्रखंड स्थित ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है. शहर में रात में दो से तीन घंटे और दिन में भी इतनी ही देर बिजली कटती है. हजारीबाग जिले के बरही और चौपारण को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बिजली की स्थिति सामान्य है. इन दो प्रखंडों में बिजली की परेशानी है. इससे लोगों को गर्मी में फजीहत झेलनी पड़ रही है. इन दो प्रखंडों में डीवीसी की लोड शेडिंग का मामला बताया जा रहा है. कहीं तार वगैरह की मरम्मत की जाती है, तो उसकी सूचना उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से पहले ही उपलब्ध करा दी जाती है.

शहरी क्षेत्र में बिजली की स्थिति

  1. पूर्व में हरणगंज, कोर्रा-लाखे, आनंदपुरी, जुलू पार्क, साकेतपुरी, कृष्णापुरी, बाबूगांव, मटवारी आदि क्षेत्रों में करीब 17-18 घंटे बिजली मिल रही है.
  2. पश्चिम में ओकनी, न्यू एरिया, बॉडम बाजार, शिवपुरी, लोहसिंगना, पेलावल, शिवदयालनगर आदि में भी लगभग 17-18 घंटे के आसपास बिजली मिल रही है.
  3. उत्तर में पगमिल, मंडई, सिंदूर, विकासनगर, कनहरी रोड आदि इलाके में भी 17-18 घंटे के करीब बिजली मिल रही है.
  4. दक्षिण में रामनगर, जगदीश कॉलोनी, विष्णुपुरी, कुम्हारटोली, कदमा आदि इलाके में भी करीब 17-18 घंटे बिजली दी जा रही है.

ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की स्थिति

  • चौपारण और बरही में बिजली की स्थिति बेहतर नहीं है. बरही में पांच से सात घंटे बिजली रह रही है. वहीं चौपारण में 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है.
  • अन्य प्रखंडों बड़कागांव, केरेडारी, विष्णुगढ़, बरकट्ठा, कटकमसांडी, सदर, चुरचू आदि में 14 से 15 घंटे बिजली दी जा रही है.

आपदा की वजह से परेशानी : कार्यपालक अभियंता

हजारीबाग बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार सिंह कहते हैं कि फिलहाल हजारीबाग में 18 से 20 घंटे के आसपास बिजली मिल रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति ठीक है. कभी-कभी डीवीसी की लोड शेडिंग के कारण परेशानी होती है. तेज आंधी-बारिश आदि से बिजली प्रभावित होती है, तो उसे भी तुरंत दुरुस्त करा दिया जाता है. कुछ लोकल इश्यू या फिर तार वगैर मरम्मत के लिए उपभोक्ताओं को पहले सूचना दे दी जाती है. चौपारण और बरही दूसरे बिजली प्रमंडल में आता है.

ग्रामीण इलाकों में नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति,लो-वोल्टेज की शिकायत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/21RC_M_29_21052023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> पिछले दिनों क्षेत्र में आई आंधी-बारिश के बाद चाईबासा के ग्रामीण क्षेत्र में अब भी बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी है. हालांकि शहरी क्षेत्र में लगभग सभी जगहों पर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है. नियमित बिजली की आपूर्ति हो रही है. कुछ स्थानों में लो वोल्टेज की शिकायत है. इधर, विद्युत विभाग के अभियंता अमित खालखो ने कहा कि चाईबासा के शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार हो गया है. ग्रामीण हिस्सों में कुछ बहुत समस्या है, जल्द ही उसे दूर कर लिया जाएगा. तेज आंधी के कारण कई स्थानों में पोल गिर गए है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. चाईबासा शहरी इलाके में बिजली की स्थिति
  • मेरी टोला - नियमित
  • जैन मार्केट - नियमित
  • गाड़ीखान -  नियमित
  • पोस्ट ऑफिस चौक - नियमित
  • सदर बाजार - निरंतर आपूर्ति
  • बाड़ी बाजार - 5 घंटा
  • महुलसाई - 12 से 13 घंटा
  • टुगरी- 15 से 16 घंटा

ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की स्थिति

  • कुरसी - 8 घंटा
  • हरिला - लो वोल्टेज
  • तुईबीर - लगभग 6 घंटा
  • गितिलपी - 12 घंटा
  • सिकूरसाई - 10 घंटा
  • तांबो चौक - नियमित
  • टोंटो - 8 घंटा
  • सुफलसाई - 8 से 10 घंटा

रात में बिजली कटने से ज्यादा परेशानी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/888888888888888888888.jpg"

alt="" width="650" height="540" /> इस भीषण गर्मी में बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पाने से चंदवावासी परेशान हैं. रात में बिजली के वगैर लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है. वे कहते हैं कि गर्मी के मौसम में राहत पहुंचने वाले उपकरण बिजली के नहीं रहने से बेकार साबित होते हैं. वैसे तो शहर में बिजली की स्थिति सामान्य ही रहती है. पर इधर कुछ दिनों से लोड शेडिंग की जा रही है. कभी हाई वोल्टेज के कारण फ्यूज उड़ जाने से बिजली बाधित होती है.पर विभाग की तत्परता से उसे ठीक कर दिया जाता है. पर रात के समय एक से दो घंटे बिजली कटती है. गर्मी के इस मौसम में रात में बिजली कटने से लोग ज्यादा परेशानी महसूस करते हैं.

खपत बढ़ने के कारण बिजली कटौती

गर्मी के दिनों में बिजली की खपत ज्यादा होने की वजह से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे या इससे भी अधिक बिजली की कटौती हो रही है. बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है की पावर परचेज लिमिट होने की वजह से प्रोसिडिंग कर चलाना पड़ता है. गर्मी के दिनों में अधिक बिजली की खपत के कारण लोड बढ़ने की वजह से उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है. इसलिए इन दिनों बिजली की कटौती हो रही है. इन दिनों प्रत्येक दिन 4 से 5 घंटे बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग भुरकुंडा के एसडीओ रोहित कुमार का कहना है कि अधिक बिजली की खपत के कारण प्रत्येक दिन लोड शेडिंग करना पड़ रहा है.

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती

  1. भुरकुंडा पटेल नगर में लगभग 5 घंटे बिजली कट रही है.
  2. पतरातू जय नगर पंचायत में लगभग 4 घंटे से अधिक बिजली कट रही है.
  3. भुरकुंडा जवाहर नगर पंचायत में 4 घंटे से अधिक बिजली कट रही है.
  4. पतरातू बलकुदरा में 4 से 5 घंटे बिजली कट रही है.

शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती

  1. नगर परिषद क्षेत्र के हेसला मनुवा में 5 घंटे से अधिक बिजली कट रही है.
  2. नगर परिषद क्षेत्र के कैथा कोठार में 4 घंटे से अधिक बिजली कट रही है.
  3. नगर परिषद क्षेत्र के सिरका अरगड्डा में 3 घंटे से अधिक बिजली कट रही है.
  4. नगर परिषद क्षेत्र के मरार में 4 घंटे से अधिक बिजली कट रही है .
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ANKIT-KUMAR-JE_558-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

लोड शेडिंग से परेशान हैं लोग

लातेहार में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. पिछले कुछ दिनों से जिले में 18 से 20 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है. जानकारी के अनुसार ओवर लोड और लोकल फॉल्ट के कारण लोड शेडिंग की जा रही है जिससे यह स्थिति बनी है . बीते शनिवार की दोपहर शहर के जुबली चौक के एक इलाके काफी देर तक बिजली नहीं थी. देर शाम तक इसे दुरूस्त किया गया. लेकिन ओवर लोड के कारण जुबली चौक का ट्रांसफार्मर खराब हो गया. पूछे जाने पर कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में एसी, कूलर और पंखों का अधिक इस्तेमाल होने से ओवर लोड हो जाता है. इस कारण अक्सर फ्यूज उड़ जाता है या अन्य लोकल फाल्ट हो जाता है. ऐसे में बिजली काटनी पड़ती है. लातेहार से सटे डीही मुरूप, तरवाडीह, पोचरा व नावागढ़ इलाकों में प्रतिदिन 15 से 17 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. बालूमाथ प्रखंड में पिछले एक सप्ताह में औसतन प्रतिदिन 6 से 8 घंटे ही लोगों को बिजली मिल पा रही है. पिछले चार दिनों में तीन दिन बालूमाथ वासियों को ट्रांसफर्मर में तकनीकी खराबी एवं 33 हजार लाइन में फोल्ट के कारण बिन बिजली के रहना पड़ा.

काकड़ीशोल में 48 घंटे से है बिजली गुल, पेयजल के लिए मचा है हाहाकार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/21RC_M_93_21052023_1.jpg"

alt="" width="609" height="511" /> चाकुलिया नगर पंचायत में विगत शुक्रवार की शाम आई आंधी से नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित काकड़ीशोल और सिद्धो-कान्हू कॉलोनी में विगत 48 घंटे से बिजली नहीं है. इसके कारण जलापूर्ति भी नहीं हो रही है और पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. इससे पेयजल संकट गहरा गया है. पानी के लिए ग्रामीण भटक रहे है. हालांकि इससे पहले भी लोड शेेडिंग कर बिजली की कटौती यहां की जा रही थी. गर्मी के इस मौसम में बिजली नहीं रहने से परेशानी कुछ ज्यादा है.

मरम्मत का कार्य जारी

रविवार को सुबह से नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से काकड़ीशोल के कालिंदीटोला और सिधु-कान्हू कॉलोनी में पानी की आपूर्ति कराई जा रही है. इसके कारण स्थानीय लोगों को राहत मिली है. जानकारी हो कि आंधी के कारण नगर पंचायत क्षेत्र के और कई मुहल्लों में भी बिजली के खंभे टूट जाने से बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है. बिजली विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य जारी है.

बिजली संकट से परेशान कतरासवासी करेंगे आंदोलन, बैठक कर बनाई रणनीति

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/POWER-MEETING_336.jpg"

alt="" width="530" height="347" /> इस भीषण गर्मी में कतरास क्षेत्र में बिजली संकट से आम लोग परेशान हैं. वे बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में हैं. इस समस्या को लेकर रविवार को कतरास बाजार स्थित राजेंद्र क्लब में डॉ. स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बिजली विभाग के रवैए पर असंतोष जताया गया. समस्या के निराकरण और आम लोगों की सहभागिता के लिए 23 मई को जीएनएम स्कूल ग्राउंड में सामूहिक बैठक करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक के बाद एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के पदाधिकारियों से मिलेगा और समस्या का समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने पर सहमति बनी. मालूम हो कि पिछले कई दिनों से कतरास और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती का दौर जारी है. बिजली नहीं रहने से इस गर्मी में न तो पंखे चल रहे हैं और न ही मोटर से पानी टंकी में चढ़ रहा है. इसके अलावा बिजली की कमी की वजह से लोगों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है.  इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है. रविवार की बैठक में शिवेश विश्वकर्मा, पंकज सिन्हा, अशोक शर्मा, डॉ. मधुमाला, मुकेश भट्ट, राहुल रजक, रखोहरि पटवा, जीत कुमार, आनंद खंडेलवाल, अनुराग बजरंगी, श्याम गुप्ता, गणेश मोदक, रजत मोदक, मनोज डे, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

लोड शेडिंग के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र में घंटों काट दी जाती है बिजली,परेशानी बढ़ी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/21RC_M_57_21052023_1.jpg"

alt="" width="493" height="863" /> भीषण गर्मी में इन दिनों लोड शेडिंग के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली काट दी जा रही है. इससे ग्रामीण परेशान हैं. रात में बिजली कटौती किए जाने के कारण ग्रामीणों को रतजगा भी करना पड़ रहा है. शहरी क्षेत्र में बिजली की ज्यादा समस्या नहीं है. 24 घंटे में 18 से 20 घंटे बिजली रहती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या ज्यादा है. ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली रह रही है. हल्की आंधी तूफान या बारिश के बाद दो-तीन दिनों तक लगातार बिजली काट दी जाती है. वहीं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में 16 केवी का छोटा बिजली ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण कई गांव में पिछले कई महीने से बिजली नहीं है. इसे लेकर चक्रधरपुर के भाग एक की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, भाग 3 की जिला परिषद सदस्य मीना जोको ने अपने-अपने क्षेत्र में खराब पड़े बिजली ट्रांसफॉर्मर की सूची बिजली विभाग के अधिकारियों को सौंपी है, लेकिन इसके बाद भी खराब बिजली ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है. चक्रधरपुर की बाईपी, कुलीतोडांग, होयोहातु, नलिता, गुलकेड़ा, सुरबुड़ा, भरनिया क्षेत्र में बिजली की ज्यादा समस्या है. इस बारे में बिजली विभाग के एसडीओ कफील अंसारी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोड शेडिंग के कारण बिजली आपूर्ति में परेशानी हो रही है. इन दिनों शाम में आने वाली आंधी के कारण भी जगह-जगह तार टूटने से उन्हें ठीक करने में समय लग जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/21RC_M_55_21052023_1-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

रात में बेवक्त काट दी जाती है बिजली: कैलाश

चक्रधरपुर के गुलकेड़ा गांव निवासी कैलाश तांती ने कहा कि रात में बेवक्त बिजली काट दी जाती है. इस भीषण गर्मी में रात में बिजली काटे जाने के कारण रतजगा करना पड़ता है. वहीं दिन में भी कई घंटों के लिए लगातार बिजली काट दी जाती है. ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान होना चाहिए. गर्मी में परेशानी कुछ ज्याद ही है.यह समस्या नई नहीं है. इस दिशा में विभाग की ओर से शीघ्र पहल की जानी चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/21RC_M_56_21052023_1-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

सबकी दुकानदारी हो रही प्रभावित : सचिन कुमार

चक्रधरपुर के पदमपुर गांव निवासी सचिन कुमार ने कहा कि बिजली नहीं रहने से दुकानदारी करने में परेशानी होती है. बिजली नहीं रहने के कारण फ्रिज नहीं चल पाता है. इसके कारण पेय पदार्थ की बिक्री भी कम हो गई है. वहीं, शाम के वक्त बिजली काट दिए जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बिजली समस्या को लेकर कई बार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है.

स्थिति कुछ सुधरी तो है, पर अब भी बिजली कटौती से परेशान हैं लोग

चिलचिलाती धूप एवं उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशानियों में डाल रखा है. बिजली नहीं रहने से लोग बेहाल हैं. जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्रों को अगर छोड़ दिया जाए तो मानगो, बागबेड़ा, जुगसलाई, परसुडीह, बारीडीह, बागुननगर, बागुनहातु, कदमा, गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली जारी हैं. बिजली विभाग के लिए मौसम तो एक बहाना है. दरअसल गैर कंपनी क्षेत्र में हर मौसम में बिजली की समस्या बनी रहती है. गर्मी के दिनों में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि वर्तमान में बिजली की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. जहां 13 -14 घंटे बिजली रहती थी अब वहां 16 से 18 घंटे बिजली मिल रही है. रात में बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/RAKESH-KUMAR_635-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />रात में बिजली ज्यादा कटती है : राकेश

मानगो क्षेत्र में 16 से 18 घंटे बिजली रहती है. बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है. मानगो निवासी राकेश कुमार का कहना है कि पहले से बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है. लेकिन रात में बिजली ज्यादा कटती है. सोनारी एवं कदमा क्षेत्र में 16 से 18 घंटे बिजली रहती है. बारीडीह बागुनहातु में 16 से 18 घंटे बिजली रह रही है, लेकिन रात में ही बिजली ज्यादा कट रही है. इससे परेशानी बहुत है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/DEEPAK-KUMAR_797-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

बिजली कटने से परेशानी बढ़ गई : दीपक कुमार

परसुडीह राहरगोड़ा क्षेत्र में 16 -18 घंटे बिजली रहती है. राहरगोड़ा निवासी दीपक कुमार का कहना है कि अभी बिजली की स्थिति सुधरी है लेकिन यह स्थिति कितने दिनों तक रहेगी यह कहना मुश्किल है. गर्मी में दिन भर मजदूरी करने के बाद रात में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गर्मी के इस मौसम में बिजली नहीं रहने से लोगों की नींद भी हराम हो रही है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/RAKISHOR_408-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />65 से 70 मेगावाट की डिमांड है : राजकिशोर

बागबेड़ा एवं हरहरगुटु में 16-18 घंटे बिजली रहती है. गर्मी के दिनों बिजली ज्यादा कटती है. जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजकिशोर ने बताया कि वर्तमान में 65 से 70 मेगावाट की डिमांड है.अभी फुल लोड मिल रहा है. लोड बढ़ने पर रात में बिजली कभी-कभी ट्रिप कर रही है. डिमांड के अनुसार लोड नहीं मिलने पर मैनेज करना पड़ता है. सर्विस में कहीं कोई परेशानी नहीं है.

राजधानी में पावर कट से जनता बेहाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Bijli-Bill-ki-Complaint-Kaise-Kare.jpg"

alt="" width="600" height="236" /> दावा फुल लोड का, पर बत्ती कभी भी गुलफल लोड बिजली सप्लाई के बावजूद झारखंड की राजधानी रांची में पावर कट से जनता बेहाल है. हर दिन राजधानी के शहरी इलाके में 5 से 6 घंटे बिजली कटौती जारी है. वहीं ग्रामीँण इलाकों में 8 से 10 घंटे तक पावर कट हो रहा है.बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मानें, तो बिजली की सप्लाई मांग के हिसाब से फुल लोड की जा रही है, लेकिन लोकल फाल्ट, जर्जर तारों एवं ओवर लोडेड ट्रांसफार्मर के चलते दिक्कतें पेश आ रही हैं. इसके चलते शहर में पानी की सप्लाई में भी दिक्कतें हो रही हैं. भीषण गर्मी में लोग अपने घरों में आराम से पंखे की हवा में बैठना चाहते हैं, लेकिन बिजली रानी कब रूठ कर चल देंगी, पता ही नहीं चलता.बिजली का यह पावर कट बिना के सूचना के किया जा रहा है. कुछ पीडित बिजली उपभोक्ता पावर कट से बेहद परेशान हैं. उनका कहना है कि कभी-कभी तो खाने-पीने के समय बिजली गायब हो जाती है. मौसम विभाग का भी कहना है कि अभी जल्दी में मौसम यूं ही गर्मी वाला बना रहेगा.

धनबाद : शहरी क्षेत्र में 7 से 10 तो गांवों में 11 से 16 घंटे बिजली गुल

गर्मी बढ़ते ही धनबाद ज़िले में बिजली की खपत 50 मेगावॉट से अधिक बढ़ गई है. कम आपूर्ति के चलते शहरी क्षेत्र में में 24 घंटे में 7-10 घंटे, जबकि ग्रामीण इलाकों में 11 से 16 घंटे बिजली कट रही है. 20 मई की शाम पांच बजे से रात डेढ़ बजे तक धनबाद जिले को बिजली सप्लाई करने वाली चारों सर्किट गोधर 1 व 2 और गणेशपुर 1 व 2 ब्रेकडाउन रही. इससे शहर में 8 घंटे तक ब्लैकआउट की स्थिति रही. इसके अलावा ओवरलोड, लोकल फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर जलने और फ्यूज उड़ने के कारण अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है.

क्या कहते हैं जिम्मेदार

बिजली विभाग के हीरापुर के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि डीवीसी की लाइन ब्रेकडाउन होने की वजह से पिछले तीन-चार दिनों से धनबाद जिले में बिजली संकट की स्थिति रही. सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से पर्याप्त बिजली होने के बावजूद सप्लाई में समस्या आ रही थी. फिलहाल डीवीसी की समस्या दूर कर ली गई है. अब परेशानी नहीं होगी.

शहरी इलाके बिजली रहती है

  1. हीरापुर 15-17 घंटे
  2.  धैया 15-16 घंटे
  3. बैंक मोड़ 17-18 घंटे
  4. केंदुआ-करकेन्द 17-18 घंटे

ग्रामीण इलाके बिजली रहती है

  1. दामोदरपुर 12-14 घंटे
  2. गोविंदपुर 10-12 घंटे
  3. बरवाअड्डा 10-12 घंटे
  4. टुंडी 08-10 घंटे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp