Search

 
 
 

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें : DC खूंटी

 
Khunti: डीसी शशि रंजन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तोरपा प्रखंड के गितिलबेड़ा गांव पहुंचे. डीसी के साथ जिला प्रशासन की पूरी टीम थी. गितिलबेड़ा में जरिया पंचायत के चातोमलता, डिल्लीसूद, महरौड़ा, गितिलबेड़ा, सुनरूई लोआटोला, उपर टोला, नीचेटोला, मोड़ेयामधुकम, हाबो, तुराटोली, उनुकदा, गौड़बेड़ा, जरिया और खिजुरटोली समेत आसपास के गांवों के लगभग दो हजार से अधिक ग्रामीण जुटे. यहां सभा का आयोजन हुआ. DC ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ दो कदम आप चलें, चार कदम प्रशासन चलेगा. हम सब मिलकर आने वाले चार महीने के अंदर इन गांवों की तस्वीर बदल देंगे. उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि 20 सालों बाद अब ये गांव उग्रवाद से उबर चुका है. लोग रोजी-रोटी से ऊपर उठकर आयवृद्धि और आगे बढ़ने की बात सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को गांवों का दौरा करते रहना चाहिए, इससे गांव के लोगों से निरंतर संवाद होता रहेगा. डीसी ने अधिकारियों को इन इलाके के गांवों का सर्वे कर यहां की आवश्यकताओं की सूची समर्पित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
डीसी ने पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जरिया पंचायत में तीन बड़े तालाबों का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने ग्रामसभाओं को जल प्रबंधन के उपायों को सोचकर और प्रस्ताव पारित कर आवेदन देने को कहा. उन्होंने कहा कि जल नल योजना के तहत हर घर को पानी का कनेक्शन मिलेगा. प्रबंधन की जिम्मेदारी मुखिया की होगी. डीसी ने कहा कि जल्द ही जरिया पंचायत में शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्कूलों में बदलाव दिखेगा. युवाओं की मांग पर उन्होंने खेल को बढ़ावा देने की बात कही और पंचायत में एक खेल मैदान बनवाने का आश्वासन दिया. वहीं आंगनबाड़ी सेंटरों में बच्चों को पांच दिन अंडा देने की बात की कही. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही