Search

 
 
 

बोर्ड और आयोग के गठन की प्रक्रिया ठप, गठबंधन में गतिरोध

 
Nilay Singh Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले महीने राज्य में बोर्ड और निगमों का गठन तेजी से शुरू किया था. पिछले महीने ही 5 आयोगों का गठन कर डाला था, लेकिन अभी कुछ बोर्ड और आयोग में पेंच फंस रहा है, जिसके कारण बोर्ड निगमों की घोषणा नहीं हो पा रही है. उम्मीद थी कि झामुमो की 4 जुलाई को हुई बैठक के तुरंत बाद बचे हुए बोर्ड और आयोगों की घोषणा हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दरअसल कुछ बोर्ड और निगमों में गठबंधन के बीच गतिरोध है, जिसमें प्रमुख रूप से महिला आयोग और खादी बोर्ड को लेकर है. पहले ये दोनों जेएमएम के खाते में जाने वाले थे, लेकिन अब कांग्रेस ने महिला आयोग के लिए पूर्व मेयर और ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो का नाम आगे किया है, जबकि जेएमएम इस पद पर विधायक और सोरेन खानदान की बहू सीता सोरेन को बिठाना चाह रहा है. अगर महिला आयोग जेएमएम के खाते में जाता है, तो इसके बदले में समाज कल्याण बोर्ड कांग्रेस को मिल सकता है. पिछले दिनों हुए आयोगों के गठन में सबसे ज्यादा पद कांग्रेस के खाते में गए हैं, जबकि राजद का एक सदस्य तक नहीं बना है. राजद अभी भी इंतजार में है.

जिन आयोगों और बोर्डों का गठन हो चुका है- 

झारखंड राज्य आवास बोर्ड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड झारखंड गो सेवा आयोग झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग झारखंड राज्य युवा आयोग जिन आयोगों और बोर्डों का गठन होना बाकी है. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग झारखंड राज्य महिला आयोग झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड विश्वविद्यालय आयोग जल्द हो जाएगा गठन कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा का कहना है कि कहीं कोई गतिरोध नहीं है. सब कुछ बहुत स्पष्ट है और बहुत जल्दी बचे हुए बोर्डों और आयोगों का गठन हो जाएगा. वहीं जेएमएम के प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडे भी कहते हैं कि जेएमएम की बैठक थी, जिसमें सभी नेता और कार्यकर्ता व्यस्त थे. आने वाले 10 दिनों में बाकी बचे आयोगों का गठन हो जाएगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही