Search

 
 
 

नए वर्ष में खगड़िया में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू होगीः सम्राट

 
Khagaria: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इंडियन डेंटल एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा बेगूसराय, दरभंगा, पटना और विभिन्न जगहों पर मेडिकल कॉलेज बनाएं जा रहे हैं. सम्राट चौधरी ने कहा कि नए वर्ष में खगड़िया में भी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हो गई है. केंद्र सरकार ने भी इसमें अपनी रजामंदी दे दी है. उपमुख्यमंत्री ने  कहा कि हमारी सरकार डेंटल को ही नहीं आयुर्वेद और होमियोपैथी के लिए भी काम कर रही है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कोई भी व्यवस्था जो आप तमाम डेंटल की टीम को लगे कि यहां जरूरत है. आप बताइए मैं स्वास्थ मंत्री से कहकर वो सुविधा की व्यवस्था कराने का प्रयास करूंगा. इस कार्यक्रम में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉ  जितेंद्र कुमार ,डॉ मुकेश कुमार और डॉ नवनीत कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/donald-trump-is-kind-to-another-indian-kash-patel-was-appointed-director-of-the-intelligence-agency-fbi/">एक

और भारतवंशी पर डोनाल्ड ट्रंप मेहरबान, काश पटेल को खुफिया एजेंसी FBI का डायरेक्टर नियुक्त किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही