Search

 
 
 

बालूमाथ में जय श्री राम उद्घोष के साथ निकली शोभायात्रा

 
Balumath, Latehar:  प्रखंड क्षेत्र में जय श्री राम उद्घोष के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी का त्योहार मनाया गया. प्रखंड क्षेत्र के झाबर, मुरपा, शेरेगाड़ा, मसीयातु, मारंगलोईया, धाधु, मकइयटांड, बालू, राजवार, नगड़ा सहित अनेक जगहों पर हर्षोल्लास एवं भक्तिमय होकर शोभायात्रा निकाली गई. रामनवमी के अवसर पर रामभक्त सुबह से ही मंदिरों में जाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना व महावीरी पताका लगाया. रामनवमी त्यौहार को ध्यान में रखकर बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम, बालूमाथ अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरवा, थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय अपने दल बल के साथ विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात रहे. शोभा यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में विजेंद्र यादव, नंदकिशोर राम, गोविंद प्रजापति, रोहन गोप, पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहेंद्र राम, रणजीत यादव व हरिहर यादव समेत अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-arjun-munda-worshiped-adishakti-on-sapirwar-and-wished-for-public-welfare/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सपिरवार की आदिशक्ति की उपासना व लोकमंगल की कामना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही