Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकली शोभायात्रा

Ramgarh: सिख धर्म के संस्थापक एवं सिखों के प्रथम श्री गुरु देव जी के प्रकाश उत्सव पर गुरुवार को बिजुलिया स्थित भूपेंद्र सिंह जौली के आवास से आयोजन हुआ. शोभायात्रा में सिख समाज के अलावे दूसरे समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. शोभायात्रा बिजुलिया स्थित भूपेंद्र सिंह जौली के आवास से आरंभ हुई. शोभायात्रा शहर के बिजुलिया, पुराना बस स्टैंड, लोहार टोला, च‌ट्टी बाजार, थाना चौक, सुभाष चौक से होते हुए श्री गुरुद्धारा सहिब पहुंचकर संपन्न हुई. शोभायात्रा के दौरान श्री गुरुग्रंथ साहिब को एक सुसज्जित वाहन पर विराजमान किया गया था. जिस वाहन पर श्री गुरुग्रंथ साहिव विराजमान थे उसे बहुत ही आकर्षक तरीके से फूलों से सजाया गया था. यात्रा के साथ पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारे कुलवीर सिंह, सनप्रीत सिंह, अंगद चंडोक, गुरप्रीत कालरा और यश छाबड़ा चल रहे थे. इनकी पारंपरिक वेशभूषा शोभायात्रा की शान बढ़ा रही थी. शोभायात्रा को जगह-जगह पंजाबी हिन्दू बिरादरी सहित कई संगठनों ने स्वागत किया. इस दौरान शोभायात्रा में शाामिल साध संगत का विरिकट, फल एवं मिठाई आदि से स्वागत किया गया. इस दौरान निशाने खालसा गतका पार्टी द्वारा हैरतंगेज कर्बत का प्रदर्शन किया गया. जिसे देख शहरवासी अचंभित रह गये. शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा. युवाओं ने आतिशबाजी के नजारे से लोगों को अचंभित कर दिया. शोभायात्रा में रामगढ़ गुरूद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मीत प्रधान हैप्पी छावड़ा, विंकल कालरा, जोगिंदर सिंह जग्गी, प्रीतम सिंह कालरा, रघुवीर सिंह, जसविंदर सिंह सलूजा, रविंदर सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, राजू कालरा, विक्की छाबड़ा, अंगद चंडोक, हरेंद्र छाबड़ा, गुरपी्रत चाना, हरपाल सिंह अरोड़ा, शतप्रीत सिंह मिंटू, राजू छाबड़ा, जगजीत सिंह सोनी, गुरप्रीत सिंह, बबलू छाबड़ा, जगजीत सिंह, रिंटू छाबड़ा, गुरजीत सिंह सलूजा, पुष्विंदर सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह, नीतू सिंह जस्सल, मनप्र्रीत कौर सैनी, गुरबख्श कौर, बलविंदर कौर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - SDM">https://lagatar.in/rajasthan-the-case-of-slapping-sdm-heats-up-supporters-take-to-the-streets-demanding-arrest-of-naresh-meena/">SDM

को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम व आगजनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही