Search

 
 
 

उत्पाद सिपाही बहाली अभ्यर्थी मौत मामला: पुलिस मुख्यालय ने कहा - केंद्रों पर है पूरी सुविधा

 
Ranchi: झारखंड राज्य के उत्पाद विभाग की सिपाही भर्ती में कई लोगों की मौत हो चुकी है. उत्पाद सिपाही दौड़ के लिए राज्य भर में सात केंद्र बनाए गए हैं. इसको लेकर आईजी अभियान ने कहा कि इस बहाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए कई सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. दुर्भाग्यवश कुछ केन्द्र पर शारीरिक परीक्षा लेते समय कुछ अभ्यार्थी की मौत हो गई है. इस संबंध में यूडी कांड दर्ज किए गए हैं. मृत्यु का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है. सभी केन्द्र पर अभ्यार्थियों का पारदर्शी चयन प्रक्रिया और उनके सहयोग और सुविधा के लिए बहुत सारी व्यवस्था की गई है. ऐसा देखा जा रहा है कि बेहोश होने वाले अपना नाम पता भूल रहे हैं. हो सकता है उन्होंने कोई मेडिकेटेड दवा ली हो. केंद्र पर इस तरह की व्यवस्था की गई है -प्रत्येक केन्द्र पर एक मेडिकल टीम, पर्याप्त दवा और एम्बुलेंस गाड़ी के साथ प्रतिनियुक्त की गई है. -दौड़ कराने से पूर्व के क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी और कुछ सेंटरों पर ओआरएस पैकेट भी उपलब्ध कराए गए हैं. -प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर और मेडिकल बेड भी उपलब्ध कराए गए हैं. -प्रत्येक केन्द्र पर प्रयास किया जा रहा है कि दौड़ प्रातः जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए ताकि अभ्यार्थियों को अधिक गर्मी का सामना न करना पड़े. -केन्द्रों पर चलन्त शौचालय की व्यवस्था अभ्यार्थियों के लिए की गई है.

पुलिस अधिकारियों को दिए गए कई निर्देश

उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षा में संलग्न सभी पुलिस अधिकारियों स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाए और साथ-साथ चयन परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यार्थियों को यथासंभव सुविधा दें. चयन प्रक्रिया के संबंध में एक वीडियो चियांकी हवाई अड्डा मेदनीनगर, पलामू में हो रहे चयन परीक्षा का बनाया गया है. विडियो देखने से स्वतः स्पष्ट हो जाएगा कि चयन प्रक्रिया में अभ्यार्थियों का पूरा खयाल रखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें - अगले">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-go-to-america-next-week-will-interact-with-the-indian-community-including-national-news-at-a-glance/">अगले

सप्ताह अमेरिका जायेंगे राहुल गांधी..  भारतीय समुदाय से करेंगे संवाद…सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही