Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अतीक-अशरफ की हत्या के तीनों आरोपियों की पेशी, अदालत ने चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

 Prayagraj : माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के आरोपी लवलेश तिवारी, मोहित उर्फ सनी और अरुण कुमार मौर्य को आज बुधवार को मुख्य दंडाधिकारी (सीजेएम) डीके गौतम की अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में दिये जाने की मांग की. जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि पुलिस ने अतीक और अशरफ की हत्या के आरोपियों की सात दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-closed-today-state-on-alert/">झारखंड

बंद आज, अलर्ट पर प्रदेश, गर्मी फुल, बत्ती गुल, अवैध खनन पर हाइकोर्ट सख्त, स्कूलों का बदला समय समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

आरोपियों को सीजेएम डीके गौतम की अदालत में पेश किया गया

खबर है कि अदालत ने तीनों आरोपियों को पुलिस की चार दिनों की रिमांड पर भेज दिया है. अग्रहरि ने बताया कि आज सुबह भारी सुरक्षा के बीच इन आरोपियों को सीजेएम डीके गौतम की अदालत में पेश किया गया और करीब एक घंटे की पेशी के बाद उन्हें यहां से पुलिस अपने साथ ले गयी. उन्होंने बताया कि पेशी के बाद आरोपियों को दौड़ा कर अदालत परिसर से बाहर ले जाया गया. उनके अनुसार, ऐसा एहतियात के तौर पर किया गया. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/entry-of-human-rights-commission-in-the-murder-of-atiq-ahmed-and-ashraf-notice-to-uttar-pradesh-police-2/">अतीक

अहमद और अशरफ की हत्या में मानवाधिकार आयोग की इंट्री, उत्तर प्रदेश पुलिस को नोटिस

 तीनों को प्रतापगढ़ जेल स्थानांतरित कर दिया गया था

जान लें कि शनिवार को अतीक अहमद और अशरफ को चिकित्सा जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय इन तीन आरोपियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. घटना के अगले दिन रविवार को शाहगंज थाने में लवलेश तिवारी, मोहित और अरुण कुमार मौर्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 302, 307 और आयुध अधिनियम की धारा 3,7, 25, 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. रविवार को ही इन आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में नैनी जेल भेज दिया गया था. सोमवार को सुरक्षा कारणों से इन अभियुक्तों को प्रतापगढ़ जेल स्थानांतरित कर दिया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही