Search

 
 
 

तेनुघाट थर्मल में आग से उत्पादन हुआ ठप, रांची सहित पूरे राज्य में लोड शेडिंग

 
Ranchi: .तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) थर्मल पावर स्टेशन में गुरुवार शाम को अचानक आग लग गई. यहां की दो यूनिट को आधे से एक घंटे तक बंद करना पड़ा. इसके चलते रांची सहित पूरे राज्य में लोड शैडिंग हुई. पिक आवर में रांची स्थित कांके, नामकुम और हटिया ग्रिड को कम बिजली मिलने से लोड शेडिंग की स्थिति उत्पन्न हो गई. कई इलाकों में एक घंटे तक आपूर्ति ठप रही. बताया गया कि सबसे पहले टीवीएनएल की एक यूनिट को दुरुस्त कर चालू किया गया. इसके 25 मिनट बाद दूसरी यूनिट को भी चालू कर दिया गया. लोडशेडिंग के कारण कोकर, तिरिल बस्ती रोड, विद्या नगर, हरमू, पुंदाग, धुर्वा, डिबडीह, बहुबाजार, चुटिया, सामलौंग, केतारी बगान, कांटा टोली, ढेला टोली, गढ़ा टोली सहित कई इलाके प्रभावित रहे.
इसे भी पढ़ें – एक">https://lagatar.in/a-marriage-like-this-people-were-surprised-to-see/">एक

विवाह ऐसा भी : देखकर हैरान रह गए लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही