Search

 
 
 

SNNMCH में निकली प्रोफेसर की बहाली

 
Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज-अस्पताल (SNMMCH) के लिए सरकार ने अनुबंध पर प्रोफेसरों की बहाली निकाली है. कुल 83 पदों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बहाली निकली है. यह बहाली `वाॅक इन इंटरव्यू` के आधार पर होगा. बहाली अनुबंध पर दो वर्षों के लिए होगी. कार्य संतोषजनक पाए जाने पर एक वर्ष की बढ़ोतरी की जा सकती है .शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के 13 विभागों में फिलहाल प्रोफेसर नहीं हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर अथवा एसोसिएट प्रोफेसर को प्रभार में देकर काम कराया जा रहा है. मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, दंत रोग विभाग, मनोचिकित्सा विभाग, पीएसएम विभाग, बायोकेमिस्ट्री विभाग, फिजियोलॉजी विभाग आदि में प्रोफेसर नहीं हैं. यह भी पढ़ें : नीतू">https://lagatar.in/dhanbad-neetu-singh-became-the-sawan-queen-danced-on-the-songs-of-hariyali/">नीतू

सिंह बनीं सावन क्वीन, हरियाली के गीतों पर खूब लगे ठुमके [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही