Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में दुर्लभ बीमारी दिवस पर कार्यक्रम, निदेशक ने कहा, पहचान के बाद ही शुरू करें इलाज

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रिम्स में दुर्लभ बीमारी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिम्स के निदेशक प्रो डॉ राजकुमार ने कहा कि हमें उन बीमारियों को अनकोड करना चाहिए जो दुर्लभ हैं. क्योंकि सामान्य बीमारियों के असामान्य लक्षण, असामान्य बीमारियों के आम लक्षण होते हैं. आगे उन्होंने कहा कि नैनोटेक्नोलाजी, जीनोम और जेनेटिक्स दुर्लभ बीमारियों की पहचान के लिए एक अहम हिस्सा है और इसका लाभ बीमारियों की पहचान और इसके उपचार में काफी मददगार है. इसके साथ उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षु चिकित्सकों में उत्सुकता, समर्पण और बुनियादी सिद्धांतों के बारे में मौजूद लोगों को बताया. उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए. इसे पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-panchayats-of-garhwa-will-be-illuminated-with-80-high-mast-lights-minister-mithilesh-thakur-laid-the-mega-foundation-stone/">गढ़वा

: 80 हाई मास्ट लाइट से जगमगायेंगे गढ़वा के पंचायत, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया मेगा शिलान्यास
वहीं उप निदेशक डॉ आर एन शर्मा ने कहा कि दुर्लभ बीमारी को ऑरफन डिजीज के नाम से भी जाना जाता है. हम दुर्लभ बीमारियों से अपरिचित हैं इसलिए इस क्षेत्र में अनुसंधान की भी कमी है. उम्मीद है कि निकट भविष्य में इन दुर्लभ बीमारियों का बेहतर निदान और उपचार हो सकेगा, साथ ही इन दुर्लभ बीमारियों के विषय में लोगों में जागरूकता भी आएगी. डॉ विद्यापति ने कहा कि दुर्लभ बीमारियों को समझने में यह सेमिनार और सीएमई काफी मददगार साबित होगा. वहीं डॉ हीरेन्द्र बिरुआ ने बताया की रिम्स में हमने एक दुर्लभ बीमारी का इलाज शुरू कर दिया है. दुनिया भर में 30 करोड़ से अधिक लोग दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित हैं. लगभग 7 से 8 हजार अधिसूचित दुर्लभ रोग हैं. कम समझ और कम चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण इनसे पीड़ित लोग समाज में उपेक्षित जीवन जीते हैं. दुर्लभ बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-04-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।04 MAR।।जन भावनाओं के अनुरूप योजनाएं-चंपाई।।बेटियों की हत्या के बाद डेंटिस्ट ने की खुदकुशी।।झारखंड में बदला मौसम का मिजाज।।बिहारः बेकाबू कार पुल से टकराई, 3 मरे।।सीएम रेवंत ने पीएम मोदी को बताया बड़ा भाई।।समेत कई अहम खबरें।।
कार्यक्रम में डीन प्रो (डॉ) विद्यापति, चिकित्सा अधीक्षक प्रो (डॉ) हीरेन्द्र बिरुआ, राज्य बाल स्वास्थ्य सेल के नोडल पदाधिकारी डॉ आर एन शर्मा, शिशु रोग विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) राजीव मिश्रा, डॉ पार्था चौधरी, जीनोम एवं जेनेटिक्स विभागाध्यक्ष डॉ अनूपा प्रसाद, आरडीएफ के अध्यक्ष सौरभ सिंह, रिम्स के वरीय-कनिष्ठ चिकित्सक और छात्र इस मौके पर मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही