Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर कार्यक्रम आज

Ranchi: वीर बुधु भगत जयंती समारोह की तैयारी एवं शहादत दिवस को लेकर वीर बुधु भगत स्मारक समिति की बैठक झखरा कुंबा सिलागाई में हुई. जिसकी अध्यक्षता वीर बुधु भगत स्मारक समिति के अध्यक्ष शिवपूजन भगत ने किया एवं संचालन महासचिव गोपाल भगत ने किया. बैठक में वीर बुधु भगत जयंती समारोह को शांतिपूर्वक एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. 13 फरवरी को वीर बुधु भगत शहादत दिवस वीर बुधु भगत चौक अरगोड़ा में मनाया जाएगा. मौके पर वीर बुधु भगत स्मारक समिति के अध्यक्ष शिवपूजन भगत ने बताया समिति मेला के भव्य आयोजन को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है. समिति के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा. 14 फरवरी को पड़हा सामाजिक व्यवस्था पर कार्यशाला किया जाएगा. जिसमें पहान महतो मुडा पईनभोरा एवं समाजसेवी शामिल होंगे. 15 फरवरी को स्कूली बच्चों के द्वारा खेल प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 17 फरवरी को सुबह 9 बजे कोयल नदी से सीलागाईं तक जल यात्रा कार्यक्रम होगा. 11:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा. मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, डॉ परमेश्वर भगत, सुनील उरांव, विमल कच्छप, बाना मुंडा, महादेव भगत, मारवाड़ी उरांव, सुनिल उरांव, रामधनी भगत, चुमनु उरांव, एतवा उरांव, भौआ उरांव, अल्फेरेड मिंज, रंजित उरांव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही