Search

 
 
 

रांची: SBU में वर्ल्ड फार्मेसी डे पर कार्यक्रम आयोजित

 
Ranchi: मंगलवार को एसबीयू के फार्मेसी विभाग द्वारा वर्ल्ड फार्मेसी डे के अवसर पर आयोजित मीटिंग ग्लोबल हेल्थ नीड्स कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में उपयुक्त जानकारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है. सरला बिरला विश्वविद्यालय में पठन-पाठन के अलावा इस दिशा में सराहनीय पहल हो रही है और हमारे प्रयास निरंतर जारी हैं. फार्माकोजेनोमिक्स और फार्मेसी की भूमिका के विषय में भी उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में बीआईटी मेसरा के फार्मेसी विभाग की प्रमुख डॉ. पापिया मित्रा मजूमदार, एफडीए के संयुक्त निदेशक सुमंत कुमार तिवारी समेत सहायक निदेशक रामकुमार झा ने भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1945 के विषय में विस्तार से बताया. डॉ. पापिया ने फार्मेसी के क्षेत्र में अवसरों और रिसर्च की जानकारी दी. कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति की गई. संचालन डॉ. शुभ्रजीत मंत्री और धन्यवाद भाषण निशा सिंह ने दिया. इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी, डॉ. शैलेश नारायण, सबिता कुमारी, पल्लवी रानी, अंजलि मिश्रा समेत विवि के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-courts-interim-stay-on-bulldozer-action-will-continue-decision-reserved/">सुप्रीम

कोर्ट की बुलडोजर एक्शन पर अंतरिम रोक जारी रहेगी, फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही