Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्षा सेवा परीक्षा को लेकर रांची में 13 को सुबह 6 से शाम 7:30 बजे तक निषेधाज्ञा लागू

Ranchi: रांची में आगामी 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (CDS-I), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA-I) एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (NA-I) के सफल और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. यह निषेधाज्ञा 13 अप्रैल को प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 07:30 बजे तक प्रभावी रहेगी. परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल CDS-I परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली: 09:00 पूर्वाह्न से 11:00 पूर्वाह्न दूसरी पाली: 12:30 अपराह्न से 02:30 अपराह्न तीसरी पाली: 04:00 अपराह्न से 06:00 अपराह्न वहीं NDA-I एवं नौसेना अकादमी परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली: 10:00 पूर्वाह्न से 12:30 अपराह्न दूसरी पाली: 02:00 अपराह्न से 04:30 अपराह्न परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह के कदाचार से बचने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी व वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस बल, पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों, उनके अभिभावकों या असामाजिक तत्वों की भीड़ से विधि व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. इसी के मद्देनजर अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के अंतर्गत यह निषेधाज्ञा जारी की गई है. 
निषेधाज्ञा के अंतर्गत प्रतिबंधित गतिविधियां 1. पांच या पांच से अधिक लोगों का एक स्थान पर एकत्र होना (सरकारी कार्य या शवयात्रा को छोड़कर). 2. किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर आदि) का उपयोग. 3. हथियार, विस्फोटक या किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर चलना (सरकारी पदाधिकारियों को छूट). 4. लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा आदि जैसे हथियार लेकर चलना. 5. किसी प्रकार की सभा या बैठक का आयोजन. परीक्षा केंद्रों की सूची CDS-I परीक्षा के सेंटर 1. उर्सूलाईन इंटर कॉलेज, डॉ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड 2. संत जेवियर कॉलेज (इंटरमिडिएट सेक्शन), पुरुलिया रोड 3. संत अलोइस हाई स्कूल, पुरुलिया रोड 4. संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, पुरुलिया रोड 5. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड 6. उर्सूलाईन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, पुरुलिया रोड NDA एवं नौसेना अकादमी परीक्षा के  सेंटर 1. संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज, पुरुलिया रोड 2. गोस्नर कॉलेज, क्लब रोड (सब सेंटर A और B) 3. डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, न्यू ए.जी. कॉलोनी, कडरू 4. संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, बहुबाजार 5. राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातु इसे भी पढ़ें – ममता">https://lagatar.in/mamata-said-waqf-bill-is-responsible-for-murshidabad-violence-we-will-not-allow-divide-and-rule-policy-in-bengal/">ममता

ने कहा, मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए वक्फ विधेयक जिम्मेदार, बंगाल में फूट डालो और राज करो की नीति नहीं चलने देंगे

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही