मृतक और दूसरे पदाधिकारियों के खंगाले गए कॉल डिटेल्स इंटेलिजेंस और साइबर सेल का भी सहारा ले रही पुलिस पांच दिनों के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर Hazaribagh : एनटीपीसी की आउटसोर्सिंग कंपनी ऋत्विक के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद कुमार हत्याकांड के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है. हालांकि हत्याकांड के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रही. लेकिन पुलिस किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है. हजारीबाग पुलिस इंटेलिजेंस के साथ-साथ साइबर सेल की मदद ले रही है. बताया जा रहा है कि मृतक के कॉल डिटेल्स भी खंगाले गए. लेकिन अब तक कोई विशेष जानकारी नहीं हासिल नहीं हो पायी है. यही नहीं कंपनी के कई वरीय पदाधिकारियों के भी कॉल डिटेल्स देखे जा रहे हैं ताकि यह पता चले कि इस नंबर से अपराधियों ने किन-किन लोगों को धमकी दी है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-congress-celebrates-victory-in-karnataka-gives-advice-to-bjp/">धनबाद:
कर्नाटक में जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, भाजपा को दी नसीहत
मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कर्नाटक में जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, भाजपा को दी नसीहत
धमकी देने पर कंपनी पुलिस से नहीं करती है संपर्क
पुलिस यह भी तलाश कर रही है कि घटना के वक्त कौन-कौन से मोबाइल नंबर उस इलाके में सक्रिय हैं. बताया जाता है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के समय मोबाइल अपने साथ नहीं रखते हैं क्योंकि इससे उनके लोकेशन की जानकारी मिल जाती है. इस कारण भी इस ओर से पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी की लापरवाही के कारण भी घटना घट रही है. फिरौती या रंगदारी मांगने पर भी पुलिस को जानकारी नहीं दी जा रही है. इस कारण भी अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा और घटना के पीछे का बड़ा कारण बनता जा रहा है. इसे भी पढ़ें :बरही:">https://lagatar.in/barhi-accused-of-mobile-theft-arrested-sent-to-jail/">बरही:मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Leave a Comment