Search

डीपीएस रांची में प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी, बच्चों ने बनाया गार्बेज कलेक्टिंग रोबोट

Ranchi : दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची में शनिवार को प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ राम सिंह ने किया. प्रदर्शनी में मैथमेटिकल साइंस, लाइफ साइंस, इनवायरमेंटल साइंस, सोशल साइंस, लैंग्वेज एंड लिटरेचर, टीचिंग एंड प्रिपरेशन, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों पर लगभग 1000 परियोजनाओं और मॉडलों की प्रदर्शनी लगायी गयी. विद्यार्थियों द्वारा लगयी गयी प्रदर्शनी में स्मार्ट डस्टबिन, चैटबोट, एआई रोबोट, गार्बेज कलेक्टिंग रोबोट, वाटर कंजर्वेशन एप प्रमुख थे.

विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र एवं मेडल

जूनियर क्लास के बच्चों ने अंग्रेजी के लिए रुडयार्ड किपलिंग की जंगल बुक, हिंदी के लिए कृष्ण की झांकी, विज्ञान के लिए स्कल्प्टिंग इंडिया, सामाजिक विज्ञान के लिए अतुल्य भारत और गणित के लिए दैनिक जीवन में गणित पर प्रदर्शनी लगायी. मौके पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया.

शिक्षा चहारदीवारी में नहीं होनी चाहिए - डॉ. राम सिंह

डीपीएस के प्रिंसिपल डॉ. राम सिंह ने कहा कि शिक्षा चहारदीवारी में नहीं होनी चाहिए. विद्यार्थियों के गुणों को आगे लाने के लिए उन्हें अवसर देना चाहिए. डीपीएस रांची हमेशा बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है. बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उनके पसंदीदा क्षेत्र के प्रति मनोबल बढ़ाना चाहिए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp