Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रोजेक्ट रेल 2.0 प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू

Koderma : प्रोजेक्ट रेल 2.0 के माध्यम से आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षा कोडरमा जिले के सभी विद्यालयों में शुरू हो गई. प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत 10वीं के छात्र-छात्राओं की गणित एवं 12वीं के तीनों संकाय के छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई. प्रोजेक्ट रेल के तहत हो रहे इस प्री-बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. प्री बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. सभी विद्यालयों में प्रथम पाली में 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा ली गयी, वहीं दूसरी पाली में 12वीं के छात्र-छात्राओं की प्री बोर्ड परीक्षा ली गई. बोर्ड परीक्षा के अनुकूल बोर्ड रॉल नबंर के अनुसार छात्र-छात्राओं को क्लास में कतारबद्ध बैठाया गया. प्री-बोर्ड परीक्षा का अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व पीएमयू सदस्यों द्वारा निरीक्षण भी किया गया. बता दें कि प्रश्नपत्र का पैंटर्न मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखकर शिक्षकों की गठित टीम द्वारा तैयार की गई थी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-about-68-percent-voting-till-5-pm/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनावः शाम 5 बजे तक 67.98 प्रतिशत वोटिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही