Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस विभाग में प्रमोशन, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी परीक्षा के लिए 23 जून से  आवेदन कर सकते हैं

 Ranchi:  झारखंड पुलिस विभाग में चतुर्थवर्गीय पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का रास्ता खुलने वाला है. इन कर्मचारियों को अब सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से अगले पद पर पदोन्नत होने का अवसर मिलेगा. सीमित परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 जून से नौ जुलाई तक आवेदन कर सकते है.

 

इसको लेकर सोमवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है,कि इस नियुक्ति के लिए वही अभ्यार्थी योग्य होंगे जो झारखंड राज्य के किसी जिला,ईकाई और वाहिनी में चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर कार्यरत है,साथ ही नियमावली के 17 (ii) में सीमित विभागीय परीक्षा में सम्मिलित होने की योग्यता निर्धारित है.

 

सीमित विभागीय परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षर से संबंधित जिला,ईकाई और वाहिनी में एसपी या उनके समकक्ष पदाधिकारी के नाम से अपना आवेदन समर्पित करेंगे.

 

 23 जून से नौ जुलाई तक करें आवेदन

 

आवेदन पत्र समर्पित करने की तिथि 23 जून से लेकर नौ जुलाई के दिन के 12 बजे तक है.  यदि डाक से आवेदन भेजा जाता है तो नौ जुलाई को दिन के 12 बजे तक निश्चित रूप से प्राप्त होना चाहिए .पुलिस विभाग के किसी भी विभाग में कार्यरत चतुर्थवर्गीय ट्रेड के कर्मी इस परीक्षा में स्वेच्छा से शामिल होना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते है.

 

50फीसदी पद विभागीय कर्मियों के लिए आरक्षित

 

नए नियम के अनुसार, पुलिस ट्रेड में कुल रिक्त पदों में से 50% पदों पर सीधी बहाली होगी, जिसकी परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित की जाएगी. वहीं शेष 50% पद विभाग के वर्तमान चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगे. इन आरक्षित पदों के लिए वही कर्मचारी आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने कम से कम 10 वर्षों की सेवा पूरी कर ली हो.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही