Search

प्रोन्नति से 57,182 से अधिक पदों को भरे जाने का रास्ता साफ, कैबिनेट में लाया जा सकता है प्रस्ताव!

Nitesh Ojha Ranchi : राज्य में कार्यरत सरकारी कर्मियों को हेमंत सरकार एक बड़ा तौहफा देने जा रही है. सरकारी विभागों में करीब 57,182 पदों को प्रोन्नति से भरने का रास्ता साफ हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बाबत अगले कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाया जा सकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश और हाईकोर्ट के आये फैसले के बाद कार्मिक विभाग द्वारा प्रस्ताव लाने की तैयारी की गयी है. बता दें कि प्रोन्नति से पदों को भरे जाने को लेकर तीन आईएएस अधिकारियों की अध्यक्षता वाली एक समिति बनायी गयी थी. समिति ने मुख्यमंत्री को जो अध्ययन रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें राज्य में कुल स्वीकृत 3,01,1 98 पदों में से 57,182 पद प्रोन्नति के आधार पर भरे जाने हैं. इसके अलावा प्रोन्नति में आरक्षण नीति को जारी करने की बात की गयी थी. ऐसा इसलिए क्योंकि समिति ने माना था कि राज्य की सेवाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का प्रतिनिधित्व अपेक्षित स्तर से काफी नीचे है. इसे भी पढ़ें -टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-part-8-learn-how-sonu-agarwal-became-mastermind-terror-funding-by-traveling-from-floor-floor-in-a-short-time/">टेरर

फंडिंग पार्ट 8: जानें कैसे कम समय में फर्श से अर्श का सफर तय कर सोनू अग्रवाल बना टेरर फंडिंग का मास्टरमाइंड

सीएम हेमंत ने दी थी रोक हटाने पर सहमति

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्मिक विभाग के मंत्री के तौर पर सभी विभागों की प्रोन्नति पर लगी रोक हटाने पर सहमति दी थी. वहीं बीते दिनों हाईकोर्ट ने अपने एक निर्णय में राज्य के सभी विभागों में सैकड़ों कर्मियों की प्रोन्नति का रास्ता क्लियर कर दिया था. हाइकोर्ट ने माना था कि जब विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हो चुकी है तथा उसमें कर्मियों को प्रोन्नति के योग्य पाते हुए अनुशंसा की जा चुकी है, तो वैसी स्थिति में उनकी प्रोन्नति लंबे समय तक रोकना सही नहीं है. बता दें कि झारखंड के एसटी विधायक भी अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के सरकारी सेवकों के प्रोन्नति से पदों को भरने की मांग करते रहे हैं. उन्होंने कहा था कि विभागीय मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री ने जब प्रोन्नति पर जारी रोक को हटाने की अनुमति दे दी है. फिर भी अधिकारियों द्वारा प्रोन्नति मामले को लटकाया जा रहा है. ऐसा नहीं होने से उन्होंने इसपर आंदोलन करने तक की चेतावनी दी थी. इसे भी पढ़ें –एक">https://lagatar.in/attack-on-another-lawyer-attacked-with-a-pistol-at-house-lawyer-who-went-to-fill-bond/">एक

और वकील पर हमला, बॉन्ड भरवाने गए अधिवक्ता के घर पर पिस्टल से हमला
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//