Search

 
 
 

एडीएम पद पर प्रोन्नति मिली, लेकिन डीटीओ के पद पर ही कर रहे काम

 
Ranchi : राज्य के पांच जिला परिवहन पदाधिकारियों को एडीएम रैंक में प्रोन्नति तो मिल गयी है, लेकिन पोस्टिंग नहीं हो पाने के कारण अब भी पुराने पद पर ही काम कर रहे हैं. इन अधिकारियों को प्रोन्नति के साथ बढ़ा हुआ वेतन का भी लाभ मिल रहा है. चूंकि एडीएम पद पर पदस्थापन का आदेश अब तक नहीं निकला है, इसलिए सभी पुराने पद पर ही काम कर रहे हैं. जिन अफसरों को एडीएम पद पर प्रोन्नति मिली है, उनमें जमशेदपुर के डीटीओ दिनेश कुमार रंजन के पास सरायकेला-खरसावां डीटीओ का भी प्रभार है. इसी तरह सौरभ प्रसाद रामगढ़ डीटीओ हैं, लेकिन उनके पास लोहरदगा डीटीओ का भी प्रभार है. इनके अलावा हजारीबाग डीटीओ विजय कुमार,पलामू डीटीओ अनवर हुसैन, कोडरमा डीटीओ भगीरथ महतो को भी प्रोन्नति मिली है.

अभी पदस्थापन नहीं किया गया है- कार्मिक सचिव

जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार रंजन लगभग चार सालों से जमशेदपुर में डीटीओ पद पर जमे हैं. इन प्रोन्नत अधिकारियों की पद पर पदस्थापन नहीं हो पाने का कारण पूछे जाने पर कार्मिक सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि अभी पदस्थापन नहीं किया गया है. ट्रांसफर- पोस्टिंग का आदेश निकलने के बाद वैसे अधिकारियों का विभाग रिव्यू करेगा, फिर उन्हें प्रोन्नति वाले पद पर पदस्थापित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- चार">https://lagatar.in/when-the-four-year-old-daughter-did-not-study-the-parents-tied-her-and-beat-her-threw-her-in-galudih-on-death/">चार

वर्ष की बेटी नहीं पढ़ती थी तो मां-बाप ने बांधकर पीटा, मरने पर गालूडीह में फेंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही