Search

 
 
 

झारखंड शिक्षा विभाग में प्रमोशन, 22 शिक्षा पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Ranchi News: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 22 शिक्षा पदाधिकारियों को प्रमोशन दिया है. इनमें कई जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षक शामिल हैं. विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की.
 
झारखंड शिक्षा विभाग में प्रमोशन

Ranchi News: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 22 शिक्षा पदाधिकारियों को प्रमोशन दिया है. इनमें कई जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षक शामिल हैं. विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की.

इसे भी पढ़ें: 

प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को उप निदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी के समकक्ष पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-9 से बढ़कर लेवल-11 हो गया है.

 

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में बोकारो के DEO प्रवीण रंजन, पश्चिमी सिंहभूम के प्रिंस कुमार, रामगढ़ के अभय कुमार शील, हजारीबाग की कुमारी नीलम, पूर्वी सिंहभूम की निशु कुमारी और गिरिडीह के विनय कुमार शामिल हैं.

 

इसके अलावा सिमडेगा के मिथिलेश केरकेट्टा, रांची के मो. वसीम अहमद, देवघर के बिनोद कुमार, साहिबगंज के नयन कुमार, लोहरदगा की दास सुनंदा चन्द्रमौलेश्वर, दुमका के संजीत कुमार, कोडरमा के मुकुल राज, जामताड़ा के चार्ल्स हेम्ब्रम, पाकुड़ की अनिता पुरती और गोड्डा की मिथिला टुडू को भी प्रमोशन मिला है.

 

कुछ अधिकारी प्रमोशन के बाद भी अपने मौजूदा पद पर बने रहेंगे. इनमें DIET पाकुड़ के प्राचार्य संतोष गुप्ता, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार और DIET चाकुलिया के प्राचार्य टोनी प्रेमराज टोप्पो शामिल हैं.

 

वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर काम कर रहे अतुल कुमार चौबे, दीपक राम और आशीष कुमार हेम्ब्रम के मौजूदा पद को उनकी पदस्थापन अवधि तक अपग्रेड किया गया है.

 

विभाग ने सेवानिवृत्त उप निदेशक जयन्त कुमार मिश्र को भी नोशनल प्रमोशन दिया है. उन्हें 30 जनवरी 2026 से प्रमोशन का लाभ दिया गया है. यह लाभ उनके जूनियर अधिकारी को मिली प्रोन्नति की तारीख के आधार पर दिया गया है.

 

वास्तविक वित्तीय लाभ नए पद का प्रभार लेने की तारीख से मिलेगा. विभाग ने इसके लिए झारखंड सेवा संहिता और झारखंड वित्त नियमावली के नियमों का हवाला दिया है. आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही