Search

ढाई साल से साहेबगंज में पदस्थापित पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की संपत्ति की हो जांच- दीपक प्रकाश

Ranchi: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने साहेबगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को दुर्भावना से ग्रसित बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से रामदरश यादव का क्रशर बंद है, लेकिन बंद क्रशर पर प्रशासन ने दुर्भावना से प्रेरित होकर उनपर मुकदमा दर्ज किया है.">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">

रांची की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें... उन्होंने कहा कि राज्य के बड़े अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई की तरह साहेबगंज जिले में पिछले डेढ़ वर्षों से पदस्थापित प्रखंड से जिला स्तर तक पदस्थापित सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के संपत्ति की जांच करनी चाहिये. दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार अगर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ संपत्ति जांच की कार्रवाई नहीं करेगी तो बीजेपी जल्द ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की अवैध संपत्ति को उजागर करेगी. इसे भी पढ़ें-संजीवनी">https://lagatar.in/sanjeevani-buildcon-land-scam-charge-frame-on-ormanjhis-then-ci-sanjay-kumar-in-cbi-court/">संजीवनी

बिल्डकॉन भूमि घोटाला : CBI कोर्ट में ओरमांझी के तत्कालीन CI संजय कुमार पर चार्ज फ्रेम

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करने का सरकार ने बनाया है रिकॉर्ड

दीपक प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उनको प्रताड़ित करने का हेमंत सरकार ने रिकॉर्ड बनाया है. पिछले ढाई वर्षों में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अवैध मुकदमों में फंसाकर डराने, धमकाने और विरोध को दबाने की कोशिश राज्य सरकार ने की है. इसे भी पढ़ें-ज्ञानवापी">https://lagatar.in/court-will-decide-on-may-10-the-new-date-of-survey-in-gyanvapi-masjid/">ज्ञानवापी

मस्जिद में सर्वे की नयी तारीख 10 मई को तय करेगी अदालत

सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन भ्रष्टाचारियों का बना संरक्षक

उन्होंने कहा कि आज साहेबगंज जिला लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, और राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन लुटेरों और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक बना हुआ है. पुलिस प्रशासन के लोग न सिर्फ अपने आकाओं की तिजोरी भर रहे हैं, बल्कि अपनी भी तिजोरी भरने में जुटे हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//