Search

 
 
 

मांडरः घर मे आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक

 
Ranchi: मांडर थाना क्षेत्र के बरगड़ी गांव निवासी रिटायर फौजी वीरेंद्र उरांव के घर में आग लगने से लगभग पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात अन्य दिनों की तरह खाना खाने के बाद वीरेंद्र अपने परिवार के साथ घर में सो गए थे. तभी रात के लगभग 1:30 बजे उन्हें एहसास हुआ कि घर में आग लग गई है. पड़ोसी के सहयोग से उन्होंने आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर में रखा नगद डेढ़ लाख रुपया सहित अन्य कई सामान जलकर राख हो गया था. उनके घर में अब खाने पीने का बर्तन तक नहीं बचा है. गुरुवार की रात में पड़ोसी के घर में शरण ले रखे हैं. उन्होंने तत्काल प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-received-dominicas-highest-honor-said-this-honor-is-dedicated-to-140-crore-indians/">पीएम

मोदी को मिला डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान, बोले, यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही