Dhanbad : धनबाद शहर और समीप के बरवाअड्डा इलाके में 15 अप्रैल की रात अगलगी की दो घटनाओं में बिजली लदा ट्रक समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. शहर के बाबूडीह में बैंक ऑफ इंडिया के समीप शनिवार की देर रात बिचाली लदे वाहन में आग लग गई. देखते ही देखते आग बिचाली समेत पूरे वाहन में फैल गई. ड्राइवर ने गाड़ी से उतर कर किसी तरह जान बचाई. जबकि बिचाली समेत पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. एक अन्य घटना में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडे बरवा में पीडीएस दुकानदार भीमलाल हंसदा के घर में शॉर्ट सर्किट आग लग गई.आग से पीडीएस का चावल, गेंहू समेत कमरे में रखे कपड़े, बर्तन, टीवी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए. पीड़ित भीम लाल हांसदा ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे घर के सभी लोग सोए हुए थे. घर में धुआं भरने से नींद खुली, तो देखा कि एक कमरे में आग लगी है और सामान जल रहा है. शोर मचाने परपड़ोस के लोग जुट आए. लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तबतक. ज्यादातर सामान जल चुके थे. उन्होंने बताया कि लाखों रुपए की क्षति हुई है. बरवाअड्डा थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर कर जांच की. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-11th-class-students-case-reached-high-court-children-will-not-be-able-to-give-exam/">धनबाद:
11वीं के विद्यार्थियों का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, परीक्षा नहीं दे सकेंगे बच्चे [wpse_comments_template]
11वीं के विद्यार्थियों का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, परीक्षा नहीं दे सकेंगे बच्चे [wpse_comments_template]
Leave a Comment