Search

 
 
 

संदीप थापा समेत नौ अपराधियों के खिलाफ चलेगा अभियोजन, डीसी ने आर्म्स एक्ट के तहतअभियोजन की दी स्वीकृति

 
Shruti Singh Ranchi: जेल में बंद अपराधी संदीप थापा समेत अपराधियों के खिलाफ अभियोजन चलेगा. इसे लेकर डीसी राहुल सिन्हा ने आर्म्स एक्ट के तहत अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है. जिन अपराधियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति डीसी के द्वारा दी गई है उनमें संदीप थापा, सकलदीप बड़ाइक, सुमित कुमार, रंजीत कुमार, मुर्शीद अयूब, हैदर अली, मो इरशाद, रेहान खान और करण कुमार गुप्ता शामिल हैं. इसे पढ़ें-बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-the-sub-health-center-building-built-in-hudangda-village-of-karaikela-is-still-incomplete-the-patient-is-upset-due-to-lack-of-treatment/">बंदगांव

: कराईकेला के हुडंगदा गांव में बना उप स्वास्थ्य केंद्र भवन आज भी है अधूरा, इलाज के अभाव में मरीज परेशान

हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर और पंडरा ओपी का है मामला

जिन अपराधियों के खिलाफ डीसी ने अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की है ये सभी मामले हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर और पंडरा ओपी क्षेत्र से संबंधित हैं. जिनमें करण कुमार गुप्ता पंडरा ओपी क्षेत्र से हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था. वहीं संदीप थापा समेत चार अपराधी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित बिड़ला मैदान से हथियार के साथ गिरफ्तार हुए थे. इसके अलावा हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में हुए मो. असलम उर्फ रिंकू हत्याकांड में गिरफ्तार हुए  मोहम्मद मुर्शीद समेत गिरफ्तार हुए चार अपराधियों के खिलाफ डीसी ने अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की है. इसे भी पढ़ें-जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-panchayat-representatives-angry-with-the-working-style-of-the-head-of-todanghatu-held-a-meeting/">जगन्नाथपुर

: तोडांगहातु के मुखिया की कार्यशैली से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही