Search

 
 
 

यज्ञ से आती है समृद्धि, वातावरण होता है शुद्ध : ओंकारनाथ जायसवाल

 
Palamu : परिवार और स्वास्थ्य से बड़ा बहुमुल्य धन कुछ नहीं है. सनातन धर्म से बढ़कर कोई धर्म इस देश में नहीं है. आज जरूरत है युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने की. उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने कही. पांकी के कोनवाई ग्राम में शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा रूद महायज्ञ प्रवचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओंकारनाथ जायसवाल ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से समृद्धि आती है. लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है. यज्ञ कुंड से निकली धुआ से वातावरण शुद्ध होता है. उन्होंने यज्ञ समिति के सभी लोगों को बधाई दी और बाहर से आये विद्वानों को शुभकामना प्रेषित किया. चार दिवसीय रूद्र महायज्ञ का समापन 4 मार्च यानी शनिवार को होगा. मौके पर बृजदेव सिंह, लोरिक सिंह, बाबूलाल सिंह, प्रमोद सिंह, अरविंद सिंह, कोलेश राम के अलावा यज्ञ समिति के सभी लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें: बहुत">https://lagatar.in/very-balanced-budget-many-generations-to-come-will-benefit-from-it-chief-minister/">बहुत

संतुलित बजट, इसका फायदा आने वाली कई पीढ़ी को मिलेगा : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही