Search

पटना में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए

Patna: राजधानी पटना में देह व्यापार फल-फूल रहा है. अक्सर पुलिस की टीम कई संदिग्ध होटलों, लॉज और अपार्टमेंट में छापा मारती है. ताजा मामला बिहटा थाना क्षेत्र के होटल प्रिंस से जुड़ा हुआ है. यहां पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल में छापा मारा. इस दौरान होटल के विभिन्न कमरों से 13 लड़कियां और महिलाएं समेत 25 लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-fraud-of-rs-2-5-lakh-on-the-pretext-of-government-scheme-in-kumardhubi-complaint-registered/">धनबाद

: कुमारधुबी में सरकारी योजना का झांसा देकर ढाई लाख की साइबर ठगी, शिकायत दर्ज़
बिहटा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ अनू कुमारी ने बताया कि हमें गुप्ता सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के समस्तु स्थान के होटल प्रिंस इन में देह व्यापार किया जा रहा है. जिसके बाद टीम बनाकर पुलिस ने कार्रवाई की वहां होटलों के विभिन्न कमरों से 13 लड़कियां, युवती और महिलाएं समेत 25 लोग पकड़े गए. पुलिस होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-batch-allotment-25-police-officers-who-became-ips-after-getting-promotion/">रांची

: प्रमोशन पाकर आईपीएस बने 25 पुलिस अधिकारियों का हुआ बैच अलॉटमेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//