Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोक अदालत में दोनों पक्षों के हितों की रक्षा : पीडीजे

विशेष लोक अदालत सह जागरूकता शिविर का आयोजन Latehar: व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मासिक लोक अदालत सह चेक बाउंस एवं बिजली से संबंधित विशेष लोक अदालत व विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोग अदालत के वादों के निपटारा का सबसे सुगम व सरल मार्ग है. इसमें दोनों पक्षों के हितों की रक्षा होती है. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक वादों का निपटारा सुलह के आधार पर हो यही कोशिश हमेशा करनी चाहिए. उन्होंने वैसे दीवानी मामले जिसमें केवल भूमि बंटवारा विवाद चल रहा है उसे सुलह के आधार पर समाप्त करने के लिए पक्षकारों को प्रेरित करने की अपील अधिवक्ताओं से की. कहा कि इससे उनका कीमती समय और पैसा दोनों बच सकता है. वे आपसी मनमुटाव को दूर कर न्यायालय से खुशी-खुशी घर जा सकते हैं. सिंह ने लोक अदालत एवं सुलह समझौते के महत्व को बताया. इसे भी पढ़ें-खूंटी">https://lagatar.in/rahul-gandhis-rally-in-khunti-and-lohardaga-on-3rd-may/">खूंटी

और लोहरदगा में राहुल गांधी की रैली तीन मई को

108 लाभुकों के बीच चेक का वितरण

इस दौरान विशेष लोक अदालत में 108 लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया. यह चेक चिटफंड कंपनी के द्वारा लागों को दिलाये गये. 20 प्री लिटिगेट मामलों का निष्पादन किया गया. इस विशेष लोक अदालत में कुल 21 लाख 17 हजार 337 रुपये का सेटलमेंट हुआ. इसमें चेक बाउंस से मामले में 10 लाख 65 हजार 235 रुपये, सुलहनीय क्रिमिनल मामलों में 57 हजार पांच सौ, बिजली संबंधित मामलों में दो लाख 82 हजार 520 रुपये एवं उपभोक्ता मामलों में सात लाख 12 हजार 82 रुपये का सेटलमेंट कराया गया. मौके पर कार्यक्रम को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय संजय कुमार दूबे, सीजेएम मो. अब्दुल नसीर एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने किया. मौके उपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा, एसडीजेएम मिथलेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल कुमार के अलावा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, मध्यस्थ अधिवक्ता, एलएडीसी के अधिवक्ता, पीएलवी और व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी आदि मौजूद थे . इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-856-cases-settled-in-lok-adalat/">धनबाद

: लोक अदालत में 856 वादों का निबटारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही