Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोर्ट फीस वृद्धि का राज्य भर में विरोध, न्यायिक कार्यों से दूर हैं झारखंड के वकील

Ranchi: कोर्ट फीस में हुई वृद्धि के ख़िलाफ राज्य भर के वकील आज (सोमवार) को न्यायिक कार्य से दूर हैं. इसका असर न्यायिक कार्यों पर पड़ता दिख रहा है. स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर झारखंड के किसी भी न्यायालय के न्यायिक कार्यों से वकीलों ने खुद को दूर रखा है और रांची समेत अन्य जिलों के अधिवक्ता किसी भी न्यायालय मे उपस्थित नहीं हो रहे हैं. पढ़ें - रामनाथ">https://lagatar.in/ram-nath-kovind-has-fulfilled-bjps-political-agenda-mehbooba-mufti/">रामनाथ

कोविंद ने बीजेपी के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया : महबूबा मुफ्ती
इसे भी पढ़ें -सीनियर">https://lagatar.in/45-out-of-75-policemen-failed-in-senior-promotion-course-spc-examination/">सीनियर

प्रमोशन कोर्स (एसपीसी) परीक्षा में 75 में 45 पुलिसकर्मी हो गये फेल 

शनिवार को प्रेस कॉफ्रेस कर दी थी जानकारी 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेस कर यह निर्देश जारी किया था कि सभी जिलों के सिविल कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता 25 जुलाई को अपने आप को न्यायिक कार्यों से दूर रखेंगे. सिविल कोर्ट के बाहर कई ऐसे फरियादी भी अपने मुकदमों की सुनवाई के लिए पहुंचे थे. जिन्हें अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार की जानकारी नहीं थी,ऐसे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा, अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से राज्यभर में न्यायिक कार्यों की रफ्तार लगभग थम सी गई है. इसे भी पढ़ें - राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-begins-her-first-address-like-johar/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने ‘जोहार’ से की अपने पहले संबोधन की शुरुआत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही