Search

 
 
 

अंकिता की मौत का विरोधः भाजपा उतरी सड़क पर, सरकार का फूंका पुतला

 
Ranchi: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर जिला की अध्यक्ष अनीता वर्मा के नेतृत्व में रविवार को बहु बाजार चौक, चुटिया में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. अनिता वर्मा ने कहा की दुमका जिले में मोहम्मद शाहरुख द्वारा 12 वीं कक्षा की छात्रा अंकिता सिंह को बीते दिनों पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया. जिसकी इलाज के क्रम में रिम्स में मौत हो गई. इसे पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-sumo-asked-nitish-how-will-good-governance-come-from-tainted-ministers/">बिहारः

सुमो ने नीतीश से पूछा- दागी मंत्रियों से कैसे आएगा सुशासन?
यह पूरी घटना हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाली है. दिन प्रति प्रतिदिन गिरती कानून व्यवस्था की पोल खोलती है. इस दौरान घटना में पकड़े गये आरोपी मोहम्मद शाहरुख को कड़ी से कड़ी सजा देने और एवं राज्य में महिला सुरक्षित रहे ऐसी कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग की गयी. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-muslim-leaders-removed-from-the-list-of-district-president-of-congress-growing-resentment/">जमशेदपुर

: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की सूची से हटा दिए गए मुस्लिम नेता, पनप रहा आक्रोश

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर भाजपा रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा सिंह, मंजुलता दुबे, दिव्या साहू, चुटिया मंडल अध्यक्ष सुजीत शर्मा, रणधीर कुमार, कुंदन कुमार, जुगल किशोर, कंचना कुमारी, रेणुका पासवान, पिंकी सिंह, रेणु सिंह, लवली पाठक, बिनु देवी, रीना थापा, नीतू सिंह, पूजा सिंह, नीता सिन्हा, सुनीता देवी, सुधा देवी, मनोरमां देवी, उषा देवी सहित कई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही