- 24 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस
मनरेगा मजदूर गंवा रहे मजदूरी
मजदूरों के हितों में काम रहे सामाजिक संगठनों के मुताबिक, सरकार ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत हाजिरी की जो प्रक्रिया शुरू की है, उसकी वजह से 50 फीसदी से अधिक ग्रामीणों ने अपनी मजदूरी गंवाई है. ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कमजोर रहने के कारण नया ऐप सिस्टम काम नहीं कर रहा है. इस ऐप के जरिये मजदूरों की हाजिरी में सुधार का अधिकार स्थानीय अधिकारियों को नहीं है. यह सिस्टम सीधे केंद्रीय कार्यालय के नियंत्रणाधीन है, जो मजदूरी के पैसे खातों में भेजता है. इसके अलावा बहुत सारे इलाकों में नेटवर्क या तो लंबे समय तक गायब हो जाता है या बेहद धीमा होता है, जिसमें तस्वीर जैसी उच्च क्षमता की फाइलों को अपलोड करना मुश्किल हो जाता है. मजदूरों की मांगें 1. NMMS ऐप को तत्काल हटाया जाए 2. 3 फरवरी, 2023 के उस आदेश को वापस लेना जिसमें नरेगा श्रमिकों को किए गए सभी भुगतान आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से किए जाने की आवश्यकता थी. 3. वित्त वर्ष 2023-24 के कार्यक्रम के लिए बजटीय आवंटन में कटौती का विरोध. 4. एक वर्ष से अधिक समय से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान और समय से भुगतान करना. इसे भी पढ़ें – बिजली">https://lagatar.in/jbvnl-will-form-bijli-dost-whatsapp-group-to-solve-electricity-problems/">बिजलीकी समस्याओं के हल के लिए जेबीवीएनएल बनाएगा ‘बिजली दोस्त’ ह्वाट्सअप ग्रुप [wpse_comments_template]

Leave a Comment