Search

 
 
 

मणिपुर हिंसा का विरोध, 23 जुलाई को झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन का मानव श्रृंखला

 
Ranchi :  मणिपुर हिंसा और समुदाय के साथ मारपीट की घटना को लेकर मसीही समुदाय 23 जुलाई को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज करायेगा. सोमवार को झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अलविन लकड़ा ने बताया कि ईसाई समुदाय पर झूठा आरोप लगाया जाता है. उन्हें जेल भेजा जाता है. दुर्व्यवहार किया जाता है. मणिपुर हिंसा में मसीही भाई -बहनों की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. कई परिवार के घरों को आग के हवाला कर दिया गया. कई लोग बेघर हो गये हैं. उन्हें राहत कैंप में शरण दिया गया है. कई लोगों को खाने- पीने के लिए सोचना पड़ रहा है.

रोमन कैथोलिक चर्च में प्रार्थना सभा करें

उन्होंने बताया कि हिंसक अत्याचार के विरोध में सुजाता चौक, सर्जना चौक से लेकर डंगरा टोली चौक तक रांची के ईसाई समुदाय के लोग मानव श्रंखला बनाकर विरोध दर्ज करेंगे. सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक रैली निकाली जाएगी. इसमें बिशप समेत फादर, सिस्टर व भारी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल होंगे. इसके बाद पुरूलिया रोड स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में प्रार्थना सभा करेंगे.[ इसे भी पढ़ें – खूंटी">https://lagatar.in/khunti-and-lohardaga-parliamentary-seat-congress-appointed-assembly-wise-co-ordinator/">खूंटी

व लोहरदगा संसदीय सीट : कांग्रेस ने विधानसभा वार को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही