Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रसोई गैस का दाम बढ़ाने का विरोध, एडवा से जुड़ी महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Ranchi : रसोई गैस सिलिंडर का दाम बढ़ाये जाने के विरोध में एडवा से जुड़ी महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. खाली सिलिंडर लेकर पहुंची इन महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाये. एडवा की राज्य सचिव वीणा लिंडा ने कहा कि रसोई गैस का दाम बढ़ जाने से लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है. अनुदानित दर पर रसोई गैस सिलिंडर उठाने वाले अधिकांश लोग इसकी कीमत अदा करने में असमर्थ हैं. उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले 10 प्रतिशत लोगों ने पिछले वर्ष से ही रसोई गैस का इस्तेमाल बंद कर दिया है. करीब 12 प्रतिशत लोगों ने साल में केवल एक गैस सिलिंडर ही उठाया है. कुल 56.5 प्रतिशत लोगों ने वर्ष में औसत 7 सिलिंडर की जरूरत के बावजूद केवल 4 सिलिंडर ही उठाया, जबकि वे पूरे वर्ष 12 रसोई गैस सिलिंडर ले सकते हैं.

बाजार में इसका बुरा असर पड़ेगा

कहा कि व्यावसायिक उपयोग के रसोई गैस सिलिंडर में इस वर्ष दो बार बढ़ोतरी की गयी है. 350 रुपये से अधिक प्रति सिलिंडर दाम बढा दिए गये हैं. इसके चलते तैयार खाद्य पदार्थों के मूल्य भी बढ़ जायेंगे. रेस्तरां और होटलों में खाने की चीजों पर भी इसका असर पड़ेगा. यह मूल्य वृद्धि देश में तेजी से बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी और बढ़ती मुद्रास्फीति की पृष्ठभूमि में लादा गया है. इसे भी पढ़ें – नियोजन">https://lagatar.in/compulsion-of-10th-and-12th-removed-from-planning-policy-amendment-in-rules/">नियोजन

नीति से हटी 10वीं और 12वीं की बाध्यता, नियमावली में संशोधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही