Search

 
 
 

यूसीसी और सीधी पेशाब कांड के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन

 
Ranchi : यूसीसी और सीधी पेशाब कांड का देशभर विरोध हो रहा है. झारखंड में भी इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. आज शनिवार को रांची के हरमू मैदान में आदिवासी मुलवासी संगठनों के सैकड़ों लोगों ने यूसीसी और सीधी पेशाब कांड के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने बाबूलाल मरांडी इस्तीफा दो, आदिवासियों पर शोषण करना बंद करो, मोदी जी का तनाशाह नहीं चलेगा जैसे नारे लगाये. विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. लगभग एक घंटे तक स्कूल बसें सहित कई वाहन जाम में फंसे रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/27b79e25-4113-45ab-94f6-346197cfb069.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

आदिवासी समाज का अपना संवैधानिक कानून है

मौके पर आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता कानून नहीं चलेगा. क्योंकि आदिवासी समाज के पास पहले से ही अपना संवैधानिक कानून है. रूढ़िवादी परंपरा है. राज्य में सीएनटी एक्ट और एसपीटी एक्ट कानून लागू है. यूसीसी लागू होने से आदिवासियों के कानून रद्द हो जायेंगे. इसलिए आदिवासी संगठन इसका विरोध करता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/a5d604b7-d2a3-4cde-8c57-9cf6f09caad8.jpg"

alt="" width="1152" height="864" />

सीधी कांड से आदिवासी समाज हताहत

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा समर्थक ने आदिवासी युवक पर पेशाब किया. इससे आदिवासी समाज काफी हताहत है. आदिवासी समाज के बच्चों के साथ भाजपा सरकार के समर्थक हर दिन कुकर्म करते हैं. लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि अब जाकर भाजपा का असली चेहरा सामने आया है. मौके पर प्रेम शाही मुंडा, अजय तिर्की, लक्ष्मी नारायण मुंडा, विजय शंकर नायक, विश्राम लकड़ा, सुजित तिर्की, कुमुदनी केरकेट्टा, नुसी मिंज, शहजाद इतरीसी, इरफान खान, अफजल खान, जुनैद कुरैसी अंसारी समेत सैकड़ों आदिवासी मुलवासी संगठनों के लोग शामिल रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/f5934af9-6686-46d8-9c81-3a682bd0f43f.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही