Search

 
 
 

मणिपुर घटना के विरोध में इंडिया गठबंधन का एक अगस्त को विरोध-प्रदर्शन एवं सभा

 
Palamu :   मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. झारखंड में भी अलग-अलग संगठन इस घटना का विरोध कर रहे हैं. इस बीच इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने आज रविवार को स्थानीय परिसदन में बैठक कर आंदोलन तेज करने को लेकर रणनीति तैयार की. बैठक के बाद इंडिया गठबंधन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एक अगस्त को विरोध प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया जायेगा. शहर के छह मुहान से सुबह 11.30 बजे विरोध मार्च शुरू होगा. इसमें शामिल घटक दल के लोग मुख्य मार्ग से होते हुए कचहरी परिसर में प्रदर्शन एवं सभा करेंगे. (पढ़ें, CID">https://lagatar.in/cid-handed-over-the-list-of-316-criminals-to-ranchi-police/">CID

ने रांची पुलिस को 316 अपराधियों की लिस्ट सौंपी)

राजनीतिक षडयंत्र का परिणाम है मणिपुर की घटना 

झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंहा ने कहा कि मणिपुर की घटना ने मानवता को शर्मसार किया है. केंद्र एवं मणिपुर की भाजपा सरकार इस मामले में चुप्पी साधी है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि मणिपुर की घटना भाजपा की राजनीतिक षडयंत्र का परिणाम है. लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए भाजपा ने यह साजिश रची है. मणिपुर की घटना पर विपक्ष सदन में प्रधानमंत्री से जवाब मांगा है. लेकिन इसके लिए पीएम के पास समय नहीं है. इसे भी पढ़ें : मनीष">https://lagatar.in/manish-tiwari-claims-the-bill-passed-after-the-acceptance-of-no-confidence-motion-in-parliament-is-unconstitutionally-suspicious/">मनीष

तिवारी का दावा, संसद में अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद पारित विधेयक असंवैधानिक रूप से संदिग्ध

केंद्र सरकार का चुप रहना उनकी संलिप्तता को दर्शाता 

सीपीआई के पूर्व राज्य सचिव केडी सिंह ने मणिपुर की घटना को भाजपा की राजनीतिक साजिश करार दी. कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी ने कहा कि मणिपुर की घटना से विश्व में भारत की छवि धूमिल हुई है. सीपीआई के जिला सचिव ने कहा कि घटना के दो माह बाद भी केंद्र सरकार का चुप रहना उनकी संलिप्तता को दर्शाता है. राजद जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा और  एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय पासवान ने घटना की निंदा करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर आंदोलन को जरूरत बताया. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-effigies-of-pm-and-manipur-cm-burnt-in-protest-against-manipur-incident/">रामगढ़

: मणिपुर घटना के विरोध में पीएम व मणिपुर सीएम का पुतला फूंका

बैठक में ये लोग रहे शामिल

इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक में सीपीआई के पूर्व राज्य सचिव केडी सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू, प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी, राजद जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, राजद एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय पासवान, सीपीआई जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी, मुकेश सिंह, विद्या सिंह चेरो सहित कई लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/9-players-from-jharkhand-selected-for-national-camp-of-indian-sub-junior/">झारखंड

के 9 खिलाड़ियों का भारतीय सब जूनियर के नेशनल कैंप के लिए चयन  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही