Ranchi : गाजा में इजराइल द्वारा किए जा रहे हमले के खिलाफ सोमवार को संयुक्त ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. भारत सरकार को पत्र प्रेषित कर शांति बहाल करने के लिए पहल की अपील किया जाएगी. ऐक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन ने कहा कि भारत को हत्यारों के पक्ष में खड़ा होने के बजाए विश्व बंधुत्व के लिए शांति के पक्ष में खड़ा होना चाहिए और हमले बंद करने का दबाव बढ़ाना चाहिए, हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए . किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पाठक ने कहा कि गाजा में नरसंहार मानवता को कलंकित करने वाला है. हमला अविलंब बंद किया जाना चाहिए. विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में ऐक्टू नेता भुवनेश्वर केवट, एटक नेता अजय सिंह, आईपीएफ के नेता नदीम खान, इजहार राही, गोपाल शरण, सरिता तिग्गा, सेख सहदूल, गणेश महतो, किशोर खंडित, एनामुल मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रामराज">https://lagatar.in/if-we-want-to-bring-ramraj-we-will-have-to-follow-the-footsteps-of-ram-namdhari-many-news-from-latehar-including/">रामराज
लाना है तो राम के पदचिन्हों पर चलना होगा : नामधारी।। समेत लातेहार की कई खबरें [wpse_comments_template]
लाना है तो राम के पदचिन्हों पर चलना होगा : नामधारी।। समेत लातेहार की कई खबरें [wpse_comments_template]
Leave a Comment