Ranchi : जाकिर हुसैन पार्क स्थित नागा बाबा खटाल के सब्जी विक्रेता नगर निगम कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. सब्जी विक्रेता मार्केट के बाहर अवैध तरीके से लगाये जा रहे दुकानों का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि बिना अनुमति मार्केट के बाहर सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगा रहे हैं. ऐसे में ग्राहक बाहर से ही सब्जी खरीद कर चले जाते हैं. इससे उनको हर दिन काफी नुकसान हो रहा है. नगर निगम से सब्जी मार्केट के बाहर अवैध दुकान लगाये जाने की शिकायत कई बार की गयी. लेकिन निगम ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/d3e03d39-1a1f-4b34-9a58-69333fe91605.jpeg"
alt="" width="1156" height="521" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5185a59d-7628-407d-ad5e-7e38fed53d94.jpeg"
alt="" width="1156" height="521" />
alt="" width="1156" height="521" />
जब से मार्केट बना है, तब से कोई न कोई विवाद हो रहा खड़ा
दुकानदारों का कहना है कि जब से मार्केट बना है, तब से कोई न कोई विवाद खड़ा होता रहता है. कभी छत जर्जर होने के कारण पानी का रिसाव होता है तो कभी गंदगी की समस्या उत्पन्न होती है. खटाल के दाहिने तरफ अपर बाजार जाने वाली सड़क पर भी सब्जी दुकान लगे रहते हैं. जिसकी वजह से वहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. बाहर दुकान लगाने वाले कचरा को वहां फैला के चले जाते हैं.alt="" width="1156" height="521" />
आवंटन के बाद भी दुकानदार के परिवार वाले बाहर में लगाते हैं दुकान
दुकानदारों का यह भी कहना है कि आवंटन के बाद दुकानदार वेजिटेबल मार्केट में दुकान लगा रहे हैं. वहीं उनके परिवार के सदस्य मार्केट के बाहर दुकान लगाते हैं. रांची नगर निगम ने कई बार चेतावनी दी है कि आवंटित विक्रेता के घर का कोई सदस्य कहीं और दुकान नहीं लगा सकता है. ऐसा करते हुए पाये जाने पर उनका आवंटन रद्द किया जायेगा.
[wpse_comments_template]
Leave a Comment