Search

 
 
 

विद्यार्थी परिषद का आक्रोश मार्च, किया पुतला दहन

 
Ranchi  : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर ने शनिवार को आक्रोश मार्च निकाला. पुतला दहन भी किया. जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र प्नदीप कुंडू की रैंगिंग व मृत्यु मामले में पश्चिम बंगाल सरकार व जादवपुर विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय मंत्री अंकिता पवार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग की घटना अत्यंत जघन्य कृत्य है. रांची जिला संयोजक अमर सिंह ने कहा बंगाल में न्याय की मांग करना भी वर्तमान समय में एक अपराध हो गया है. मौके पर सह-कोष प्रमुख शुभम पुरोहित, सोशल मीडिया सह-संयोजक आनंद कुमार, प्रेम प्रतीक, अभिनव जीत, ऋतुराज शाहदेव, विद्यानन्द राय, सौरभ कुमार, सिद्धांत श्रीवास्तव, शारदा कुमारी, कुमकुम गुप्ता, पवन नाग, गौरव कुमार, कुणाल केशरी, सोनल झा, सौरव यादव, प्रियांशु कुमार, रितिक जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे. इसे भी पढ़ें –  आदिवासी">https://lagatar.in/it-is-necessary-to-make-pesa-rules-in-tribal-dominated-areas-manch/">आदिवासी

बहुल क्षेत्रों में पेसा नियमावली बनाना जरूरी : मंच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही