Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा का प्रतिवाद मार्च, निशाने पर मोदी सरकार

Koderma : संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा कोडरमा के तत्वावधान में कला मंदिर झुमरी तिलैया से प्रतिवाद मार्च निकाला गया. प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व किसान संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक उदय द्विवेदी, सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश, सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दामोदर यादव, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान कला मंदिर से सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला. जुलूस विभिन्न मार्ग होते हुए पूर्णिमा टॉकीज झुमरीतिलैया पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. इसे भी पढ़ें:तीन">https://lagatar.in/nia-will-interrogate-naxalite-aman-ganjhu-in-the-murder-of-three-policemen/">तीन

पुलिसकर्मियों की हत्या केस में नक्सली अमन गंझू से NIA करेगी पूछताछ

“वादा पूरा करने में मोदी सरकार विफल”

सभा की अध्यक्षता सीपीएम के जिला सचिव असीम सरकार ने किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से केंद्र में बैठी मोदी सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में विफल रहR. 2 करोड़ रोजगार का वादा भी पूरा नहीं किया गया. आज देश की परिसंपत्तियों को पीएम मोदी अपने दोस्त गौतम अडानी के हाथों कौड़ी के भाव में बेच रही है. सभा को जिप सदस्य महादेव राम, सीपीएम केंद्रीय कमेटी सदस्य संजय पासवान, महेश प्रसाद सिंह,समीम खान, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र यादव, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव कयूम उद्दीन, अंचल मंत्री रामेश्वर यादव, सीपीएम नेता रमेश प्रजापति, रविंद्र भारती, रामचंद्र राम, रफीक अंसारी, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, रमेश यादव, रामचंद्र यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडेय, सुरेंद्र राम, दशरथ पासवान, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार, दुर्गा प्रसाद राम ने संबोधित किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा प्रसाद राम ने किया. इसे भी पढ़ें:गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bike-riding-without-helmet-is-the-main-reason-for-road-accidents-sp/">गिरिडीह

: बिना हेलमेट की बाइक राइडिंग सड़क हादसों की बड़ी वजह : एसपी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही