Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखीमपुर खीरी में किसानों की बर्बर हत्या पर चांडिल बाजार में प्रतिवाद सभा

Advertisement
Advertisement
Chandil : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में चांडिल चौक बाजार में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की बर्बर हत्या के खिलाफ प्रतिवाद सभा किया गया. एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) चांडिल लोकल कमेटी इंचार्ज अनंत महतो ने सभा में कहा कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में किसानों को रौंदकर दिनदहाड़े उनकी बर्बर हत्या करने की घटना से पूरा देश क्षुब्ध है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी के बेटे और उसके गुंडे साथियों ने जिस बेखौफ तरीके से यह कातिलाना हमला किया. वह उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की एक गहरी साजिश है. अजय मिश्रा पहले ही किसानों के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक भाषण देकर इस हमले की भूमिका बना चुके थे. यह संयोग नहीं कि उसी दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसानों के खिलाफ लट्ठ उठाने और हिंसा करने के लिए उकसा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Pandora">https://lagatar.in/pandora-papers-white-truth-of-black-money-includes-380-indians-including-sachin-anil-ambani-nirav-modi-jackie-shroff-nira-radia/">Pandora

Papers: काला धन का सफेद सच, सचिन, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, जैकी श्रॉफ, नीरा राडिया सहित 380 भारतीय शामिल!
इस घटना से यह साफ है कि संवैधानिक पदों पर बैठे ये व्यक्ति अपने पद का उपयोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं. अन्नदाता के विरुद्ध सुनियोजित हिंसा के लिए कह रहे हैं. यह कानून, संविधान और देश के प्रति अपराध है. उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तुरंत अपने पद से बर्खास्त किया जाए और उनके विरुद्ध हिंसा उकसाने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने का मुकदमा दायर किया जाए. मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा मोनू और उसके साथी गुंडों पर तुरंत 302 (हत्या) का मुकदमा दर्ज हो और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए. संवैधानिक पद पर रहते हुए हिंसा के लिए उकसाने के दोषी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके पद से बर्खास्त किया जाए. मौके पर आशुदेव महतो, विशेश्वर महतो, भागीरथ दास, मदन महतो, कैलाश महतो, विजय वर्मा, भावेश पाल, तुलसी, प्रभात महतो, बबलू दास, गौतम कुमार, सामंतो महतो, हराधन महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही