Search

 
 
 

कम्युनिटी हेल्थ की पढ़ाई कर चुके छात्रों का धरना स्‍थग‍ित

 
Ranchi : बीएससी इन कम्युनिटी हेल्थ की पढ़ाई पूरी कर चुके 234 छात्र पिछले 19 दिसंबर से हड़ताल पर थे. 19 दिनों के हड़ताल के बाद विभागीय मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने शुक्रवार को हड़ताल स्थगित कर दिया. छात्रों ने कहा कि एक महीने के अंदर अगर नियुक्ति सुनिश्चित नहीं होती है तो वे फिर से धरना प्रदर्शन को विवश हो जाएंगे. बता दें कि ये छात्र एनएचएम परिसर में हड़ताल पर बैठे थे. झारखंड सरकार की गजट संख्या 554 के अनुसार बीएससी इन कम्युनिटी हेल्थ के नाम से साढ़े तीन साल की कोर्स की शुरुआत हुई थी. इस गजट के अनुसार पास करने वाले छात्रों को स्थायी नियुक्ति का भरोसा दिया गया था, लेकिन बीते एक साल से छात्र बेरोजगार हैं. गौरतलब है कि पढ़ाई पूरी कर लेने वाले छात्रों को विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों में नियुक्त किया जाना था. इन्हें ग्रामीण चिकित्सक का नाम दिया गया था. लेकिन आज 234 छात्र पढ़ाई पूरी कर लेने के बावजूद भी बेरोजगार हैं और अपनी मांग को लेकर आंदोलन को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही