Search

 
 
 

संसद परिसर में आज भी अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन, INDIA अलायंस ने चंदा चोरी, छात्र दमन का विरोध किया

संसद का मानसून सत्र हर दिन हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. 20 जुलाई से जारी मानसून सत्र का कोई भी दिन बिना हंगामे के नहीं गुजरा. हर दिन की तरह आज भी INDIA अलायंस के नेताओं ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला.
 

NewDelhi : संसद का मानसून सत्र हर दिन हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. 20 जुलाई से जारी मानसून सत्र का कोई भी दिन बिना हंगामे के नहीं गुजरा. हर दिन की तरह आज भी INDIA अलायंस के नेताओं ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला. 

 

 

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक एक जोरदार विरोध मार्च निकाला. मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इन मुद्दों पर संसद में चर्चा तथा सरकार से जवाब की मांग की. 

 

विपक्ष का आरोप है कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जबकि सत्ता पक्ष इन आरोपों को निराधार बता चुका है.  प्रदर्शन का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य विपक्षी सांसदों ने किया.

 

विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को संसद मार्च कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित धांधली और सहित अन्य मुद्दों पर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की.आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के दमन और संस्थागत अनियमितताओं पर जवाब देने से बच रही है. विपक्षी सांसदों ने अमित शाह से जवाब तलब किया.
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही